फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kadak singh actor Pankaj Tripathi reveals People recognize from memes and reels in interview

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी को मीम्स और रील्स से पहचानते हैं लोग, अभिनेता ने साझा किया अनुभव

Wed, 06 Dec 2023 10:01 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 06 Dec 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
kadak singh actor Pankaj Tripathi reveals People recognize from memes and reels in interview
पंकज त्रिपाठी - फोटो : social media
चर्चित अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी आगामी फिल्म 'कड़क सिंह' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की ये फिल्म आठ दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। पंकज त्रिपाठी हर किरदार को अदा करने के लिए उसमें पूरी जान झोंक देते हैं। अभिनेता ने अपने इस शानदार अभिनय की बदौलत आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा लिया है। हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि लोग उन्हें उनके कौशल के आधार पर नहीं, बल्कि मीम्स और रील्स से पहचानते हैं। अभिनेता ने अपने गांव से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। 
विज्ञापन


मीम्स और रील्स से पहचानते है लोग
बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने अपने गांव के एक किस्से को याद करते हुए बताया कि दो बच्चे उनके पास सिर्फ इसलिए आए क्योंकि उन्होंने उन्हें मीम्स और रीलों से पहचाना। उनके लिए हैरान कर देने वाली बात यह थी कि दोनों बच्चों ने उनकी कोई फिल्म या शो नहीं देखा था। अभिनेता ने कहा, 'गांव में दो बच्चे मेरे पास सेल्फी लेने आए, उन दोनों ने मिर्जापुर के तकिया कलाम 'शाबाश बेटा' मीम्स और रील से मुझे पहचाना।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: बीबी हाउस में अंकिता ने सुशांत को फिर किया याद, अभिषेक के साथ साझा किए अभिनेता के साथ बिताए पल
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को मीम्स कर रहीं प्रभावित
पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, 'जब मैंने उनसे पूछा कि आप दोनों ने मेरी कौन-सी फिल्म देखी है, उन्होंने बताया कि आज तक मेरी कोई फिल्म या शो नहीं देखा है। मैं उनकी ये बात सुनकर हैरान रह गया। आज के समय में मीम्स और रील्स लोगों को कितना प्रभावित कर रही हैं।' अभिनेता ने बताया कि उनकी फिल्म की शूटिंग चाहे उत्तर-पूर्व, बंगाल या दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में ही क्यों ना हो, वे अक्सर कम आबादी वाले क्षेत्रों के फैंस से मिलते हैं। अभिनेता ने कहा, 'मुझे कम आबादी वाले क्षेत्रों के फैंस से मिलना पसंद है, क्योंकि वे लोग अपनी वास्तविक जिज्ञासा दिखाते हैं। मैं उनसे बातचीत करते हुए उनके द्वारा देखी गई विशेष फिल्म या शो के बारे में पूछताछ करता हूं।'

पंकज त्रिपाठी का वर्कफ्रंट 
पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता की फिल्म 'कड़क सिंह' आठ दिसंबर 2023 से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म कड़क सिंह का निर्देशन अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने किया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी के अलावा जया अहसान, संजना सांगी, परेश पाहुजा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म के अलावा पंकज त्रिपाठी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर भी चर्चा में हैं। ये फिल्म 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Ali Abbas Zafar Interview: बड़े मियां छोटे मियां न रीमेक है और न सीक्वल, ये दो जाबांज फौजी अफसरों की कहानी है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed