फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Junior NTR Tests Positive For Covid-19 Says My Family And I Have Isolated Ourselves

कोविड-19: जूनियर एनटीआर हुए कोरोना संक्रमित, परिवार सहित घर में हुए आइसोलेट

Mon, 10 May 2021 05:20 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 10 May 2021 05:20 PM IST
सार

जूनियर एनटीआर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।
उन्होंने परिवार के साथ खुद को आइसोलेट कर लिया है।
जूनियर एनटीआर ने वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

विज्ञापन
Junior NTR Tests Positive For Covid-19 Says My Family And I Have Isolated Ourselves
जूनियर एनटीआर

विस्तार

कोरोना महामारी की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है और अब इसकी चपेट में तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी आ गए हैं। जूनियर एनटीआर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अभिनेता और उनका पूरा परिवार होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। कृपया चिंता न करें, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरे परिवार और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हम डॉक्टरों की देखरेख में सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए हों वे भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। सुरक्षित रहें।'
विज्ञापन



वीडियो को साझा करते हुए जूनियर एनटीआर समेत आलिया भट्ट, अजय देवगन, एसएस राजामौली और राम चरण ने लोगों से घर में रहे की अपील की थी। साथ ही ये भी कहा था कि मास्क पहनें और जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा ले। बता दें, जूनियर एनटीआर से पहले अल्लु अर्जुन, पवन कल्याण, राम चरण, कल्याण धेव, निवेथा थॉमस को कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

Junior NTR Tests Positive For Covid-19 Says My Family And I Have Isolated Ourselves
जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर के वर्क फ्रंट की करें तो उनकी फिल्म 'RRR- रानम, रौद्रम, रुधिरम' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में एक साथ 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले जूनियर एनटीआर ने एसएस राजामौल 'आरआरआर' की टीम को ज्वाइन करते हुए कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता फैलाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed