JugJugg Jeeyo: जुग-जुग जियो ने पूरे किए एक साल, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए करण जौहर ने किया सीक्वल की ओर इशारा?
फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म जुग-जुग जियो ने 24 जून को एक साल पूरा कर किया है। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के सीक्वल की ओर इशारा किया है।
विस्तार
फिल्म निर्माता करण जौहर की गिनती बी-टाउन के मशहूर फिल्म मेकर्स में होती हैं। करण रोमांटिक बॉलीवुड फिल्मों के लिए जाने-जाते हैं। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो न हो' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। 24 जून को उनकी फिल्म 'जुग-जुग जियो' ने एक साल पूरा किया है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और वरुण धवन नजर आए थे।
फिल्म के सीक्वल की ओर इशारा!
करण जौहर ने इस मौके पर फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि मैं जानता हूं कि इस फिल्म का सीक्वल बनने की प्रतीक्षा में है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कुछ कहना है कि करण अपने इस पोस्ट के जरिए फिल्म के दूसरे पार्ट की ओर इशारा कर रहे हैं।
ये सितारें आए थे नजर
बता दें कि साल 2022 में आई फिल्म जुग-जुग जियो में कियारा आडवाणी और वरुण धवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर ने भी अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी।
28 जूलाई को रिलीज होगी करण की फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करे तो करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन, अर्जुन बिजलानी की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है।'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें- Celebs: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूंखार विलेन हैं ये अभिनेता, दहशत देख कांप जाएगी रूह