फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Cena shares Sidharth Shukla pic a day after his funeral, Indian fans thank him

Sidharth Shukla: जॉन सीना ने सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर साझा कर जताया शोक, वायरल हुई पोस्ट

Sat, 04 Sep 2021 11:29 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 11:29 PM IST
सार

डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर जॉन सीना ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
John Cena shares Sidharth Shukla pic a day after his funeral, Indian fans thank him
जॉन सीना-सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस सीजन 13 के विजेता और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार यानी दो सितंबर को निधन हो गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी जगत के तमाम कलाकारों ने अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। इसी क्रम में डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर जॉन सीना ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन


जॉन सीना ने शनिवार यानी चार सितंबर को सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की एक तस्वीर साझा की। जॉन सीना ने इंस्टा पर सिद्धार्थ की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। हालांकि जॉन ने अपने पोस्ट के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा है। जॉन के सिद्धार्थ के लिए किए गए श्रद्धांजलि पोस्ट को कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लाइक किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by John Cena (@johncena)



 

John Cena shares Sidharth Shukla pic a day after his funeral, Indian fans thank him
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार की पूजा करने के बाद शहनाज अपनी मां की गोद में लेट गईं। सिद्धार्थ की मां और उनकी दोस्त शहनाज के दिल पर क्या गुजर रही होगी इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। एक मां ने अपना जवान बेटा खो दिया और शहनाज ने अपना सबसे अच्छा दोस्त। शहनाज खुलकर कहती थीं कि वो सिद्धार्थ से प्यार करती हैं। ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि सिद्धार्थ और शहनाज शादी करने का प्लान बना रहे थे, लेकिन हाथ थामने से पहले ही सिद्धार्थ हाथ छुड़ाकर चल दिए।

John Cena shares Sidharth Shukla pic a day after his funeral, Indian fans thank him
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram
सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती बिग बॉस से शुरु हुई थी और शो खत्म होने के बाद भी बरकरार थी। दोनों एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होते थे। दोनों एक दूसरे का परिवार बन चुके थे। एक इंटरव्यू में शहनाज ने कहा था- मैं अपने और सिद्धार्थ के लिए प्रार्थना करती हूं, आप नहीं जानते क्या पता हम दोनों एक हो जाएं...।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed