फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jitendra Kumar opens up on stepping in to negative character in Bhagwat Chapter 1 says I found it challenging

Bhagwat Chapter 1: 'हर सीन के बाद मुझे घबराहट होती', 'भागवत' के किरदार में आई चुनौतियों पर बोले जितेंद्र कुमार

Fri, 03 Oct 2025 05:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 03 Oct 2025 05:47 PM IST
सार

Jitendra Kumar On Role In Bhagwat: सीरीज 'पंचायत' में सचिव जी के रोल से लोकप्रियता बटोरने वाली एक्टर जितेंद्र कुमार अब फिल्म 'भागवत चैप्टर 1' में नजर आएंगे। इसमें वे नेगेटिव रोल करेंगे। हाल ही में उन्होंने कहा कि यह रोल काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

विज्ञापन
Jitendra Kumar opens up on stepping in to negative character in Bhagwat Chapter 1 says I found it challenging
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता जितेंद्र कुमार ने वेब सीरीज 'पंचायत' में सचिव जी का किरदार अदा करके खूब लोकप्रियता बटोरी है। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म 'भागवत चैप्टर 1: राक्षस' को लेकर चर्चा में हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जितेंद्र इस फिल्म में नेगेटिव रोल अदा करते दिखेंगे। हाल ही में उन्होंने बताया कि वे शूटिंग के दौरान काफी नर्वस थे।

विज्ञापन

Jitendra Kumar opens up on stepping in to negative character in Bhagwat Chapter 1 says I found it challenging
फिल्म 'भागवत' - फोटो : इंस्टाग्राम

बोले- 'हैरान कर देने वाली फिल्म है'
फिल्म 'भागवत' में जितेंद्र कुमार को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखा जाएगा। फिल्म की रिलीज से पहले जितेंद्र कुमार ने एक बिल्कुल अलग किरदार में अपनी दिलचस्पी को लेकर बात की। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में जितेंद्र ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, 'यह एक हैरान कर देने वाली फिल्म है और इसे आश्चर्यजनक तरीके से बनाया गया है। हम ट्रेलर को मिली प्रतिक्रियाओं से काफी खुश हैं'।

किरदार के लिए लेखक और निर्देशक से की लंबी बात
जितेंद्र ने अपने किरदार को लेकर कहा कि उन्होंने इस भूमिका में ढलने के लिए लेखकों और निर्देशक के साथ व्यापक चर्चा की थी। जितेंद्र ने कहा, 'यह सुनिश्चित किया गया कि किरदार में रियलिज्म बरकरार रहे और मेरे किरदार की अलग-अलग परतों में भी यह हकीकत नजर आए। सभी सीन असली रियल लोकेशन पर फिल्माए गए, लेकिन मुझे कहानी की पृष्ठभूमि में गहराई से न जाने के लिए कहा गया, क्योंकि कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है। उन्हें लगा कि यह गलत दिशा में जा सकती है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jitendra Kumar opens up on stepping in to negative character in Bhagwat Chapter 1 says I found it challenging
फिल्म 'भागवत' - फोटो : इंस्टाग्राम

किरदार का हर हिस्सा अलग है
जितेंद्र ने अपने किरदार को चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने आगे कहा, 'इस भूमिका का हर हिस्सा एक अलग रंग और परत लेकर आता है। कुछ ऐसा, जो मैंने पहले कभी नहीं किया था'। जितेंद्र ने बताया कि शूटिंग के दौरान खासकर एक सीन पूरा करने के बाद वह उत्साहित और घबराए हुए दोनों थे। उन्होंने आगे कहा, 'जब भी हम कोई नया सीक्वेंस शूट करते थे तो मैं अपनी परफॉर्मेंस को लेकर बहुत उत्सुक रहता था। हर सीन मुझे घबराहट से भर देता था। मैं सोचता था कि मुझे इसे जल्दी से करना है और फिर देखना है कि यह कैसा बना है। मुझे आगे क्या बदलाव करने की जरूरत है'?

कब रिलीज होगी 'भागवत'?
जितेंद्र कुमार ने बताया कि 'भागवत' के डायलॉग राइटर उनके पुराने दोस्तों में से एक हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस ऑफर को स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने उन्हें फिल्म के लिए बुलाया और पूरी कहानी सुनाई। क्राइम और सस्पेंस के अलावा, इसमें अन्य भावनात्मक पहलू भी हैं। इसके बाद, मैंने स्क्रिप्ट दोबारा पढ़ी। हालांकि मुझे लगा कि यह मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि फिल्म में दर्शकों को बताने के लिए बहुत कुछ है'। बता दें कि फिल्म में जितेंद्र के साथ अरशद वारसी लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अक्षय शेरे कर रहे हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म का प्रीमियर 17 अक्तूबर से जी5 पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed