{"_id":"63ac03cc8eb7a25818095702","slug":"jharkhand-actress-shot-dead-in-west-bengal-howrah-after-failed-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Riya Kumari: हावड़ा में इस अभिनेत्री की सरेआम हत्या, लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी गोली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Riya Kumari: हावड़ा में इस अभिनेत्री की सरेआम हत्या, लूटपाट में असफल होने पर बदमाशों ने मारी गोली
Wed, 28 Dec 2022 02:53 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Wed, 28 Dec 2022 02:53 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि करीब सुबह छह बजे अभिनेत्री पर तीन लोगों ने हमला कर दिया और सामान लूटने की कोशिश की। असफल होने पर बदमाशों ने अभिनेत्री को गोली मार दी।
विज्ञापन
Jharkhand actress Riya Kumari
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बुधवार (28 दिसंबर) को झारखंड की एक अभिनेत्री के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया। असफल होने पर बदमाशों ने गोली मारकर अभिनेत्री की हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि अभिनेत्री रिया कुमारी अपने फिल्म निर्माता पति प्रकाश कुमार और दो साल की बेटी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग 16 से कोलकाता की ओर जा रही थी। उसी दौरान यह घटना हुई, जहां बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
लूटपाट के दौरान बदमाशों ने चलाई गोली
पुलिस ने बताया कि करीब सुबह छह बजे रिया कुमारी अपने परिवार के साथ बागनान थाना क्षेत्र में महिष रेखा के पास रुकी थीं। उसी दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सामान लूटने की कोशिश की। अभिनेत्री के पति ने बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने रिया कुमारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जानकारी के मुताबिक, पति प्रकाश कुमार अभिनेत्री को कार के पास ले गए और मदद की तलाश में लगभग तीन किलोमीटर तक भटकते रहे। उन्होंने कुलगछिया पिरताला में हाईवे के किनारे कुछ लोगों को देखा और उन्हें घटना के बारे में बताया। स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और अभिनेत्री को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रिया कुमारी को मृत घोषित कर दिया।