फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jawan Trailer Before Shah Rukh Khan Movie Trailers of these films Launched at Burj Khalifa Pathaan Vikram 83

Burj Khalifa: जवान से पहले इन फिल्मों के ट्रेलर ने दुबई में बुर्ज खलीफा को किया रोशन, लिस्ट में शामिल ये नाम

Sun, 03 Sep 2023 08:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 03 Sep 2023 08:05 PM IST
सार

'जवान' का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर रिलीज होने वाला है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इससे पहले भी कई फिल्मों के ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर प्रदर्शित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Jawan Trailer Before Shah Rukh Khan Movie Trailers of these films Launched at Burj Khalifa Pathaan Vikram 83
बुर्ज खलीफा पर लॉन्च हुए इन फिल्मों के ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहरुख खान की आगामी एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जैसे-जैसे फिल्म अपनी रिलीज की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे फैंस के दिलों में किंग खान, नयनतारा, विजय सेतुपति स्टारर 'जवान' को देखने की बेसब्री बढ़ती जा रही है। लेकिन इस बीच कल यानी 31 अगस्त को शाहरुख खान दुबई की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज करने वाले हैं। फैंस के लिए 'जवान' के ट्रेलर को और भी ज्यादा ग्रैंड बनाने के लिए मेकर्स ऐसा करने जा रहे हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया जा रहा है। इससे पहले भी कई फिल्मों के ट्रेलर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर प्रदर्शित किए जा चुके हैं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

विज्ञापन

Jawan Trailer Before Shah Rukh Khan Movie Trailers of these films Launched at Burj Khalifa Pathaan Vikram 83
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
पठान

दुनियाभर में शाहरुख खान के स्टारडम को दोबारा जिंदा करने वाली फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कारोबार किया था। सिद्धार्थ आनंद का निर्देशन, शाहरुख, दीपिका और जॉन की अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली 'पठान' से बॉलीवुड के बादशाह ने बड़े पर्दे पर चार साल बाद धमाकेदार वापसी की थी। इस फिल्म के गानों से लेकर इसके हर डायलॉग तक का जलवा अभी भी लोगों के दिलों में जिंदा है। भारत के साथ ही शाहरुख खान का चार्म दुबई में भी दिखाई दिया था। र्ज खलीफा पर पठान का ट्रेलर दिखाया गया, जिसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। शाहरुख खान, ट्रेलर से प्रदर्शित होने के समय बुर्ज खलीफा के सामने मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jawan Trailer Before Shah Rukh Khan Movie Trailers of these films Launched at Burj Khalifa Pathaan Vikram 83
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भेड़िया

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में थी। वरुण-कृति की फिल्म के मेकर्स ने इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। बेहद ही खौफनाक अंदाज में नजर आए वरुण धवन की 'भेड़िया' के ट्रेलर को  रिलीज से ठीक पहले बड़े स्तर पर दर्शके के सामने पेश किया गया था। फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक ने दुबई की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर इसका ट्रेलर जारी किया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को भी बढ़ा दिया था। 

विज्ञापन

Jawan Trailer Before Shah Rukh Khan Movie Trailers of these films Launched at Burj Khalifa Pathaan Vikram 83
फिल्म '83' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
83

कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म '83' की कहानी 1983 के विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है। '83' में दिखाया गया था कि कैसे पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की अगुवाई में भारत ने पहला वर्ल्ड कप जीता था। रणवीर सिंह, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कबीर खान दुबई भी पहुंचे थे। दीपिका और रणवीर सिंह को यहां बेहद ही शानदार तोहफा मिला था क्योंकि दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर  फिल्म '83' का ट्रेलर दिखाया गया था। रणवीर के साथ दीपिका भी उस समय बुर्ज खलीफा के सामने मौजूद थी। रणवीर सिंह की फोटो बुर्ज खलीफा पर देखकर दीपिका बहुत भावुक हो गई थीं।

Jawan Trailer Before Shah Rukh Khan Movie Trailers of these films Launched at Burj Khalifa Pathaan Vikram 83
विक्रम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्मों में वापसी को चिन्हित करने वाली फिल्म 'विक्रम' ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से लेकर लोगों दिलों को छुआ था। 'विक्रम' की रिलीज से पहले इसके मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित किया गया था। इस दौरान 'विक्रम' के अभिनेता कमल हासन और निर्माता मौजूद थे। 

Jawan Trailer Before Shah Rukh Khan Movie Trailers of these films Launched at Burj Khalifa Pathaan Vikram 83
फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज 9 - फोटो : सोशल मीडिया
फास्ट एंड फ्यूरियस 9
हॉलीवुड की सबसे मशहूर फ्रेंचाइजी में से एक 'फास्ट एंड फ्यूरियस' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के मेकर्स और कास्ट ने दुबई में बुर्ज खलीफा पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। ऐसा करके मेकर्स ने फैंस को खास सरप्राइज दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed