फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   javed akhtar wanted to change nandita das film manto script

'मंटो’ की स्क्रिप्ट बदलना चाहते थे जावेद अख्तर, नंदिता बोलीं, ‘आप फिल्म में एक्टर हैं, लेखक नहीं'

Tue, 24 Feb 2026 06:20 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 24 Feb 2026 06:20 PM IST
सार

Nandita das on Javed Akhtar: निर्देशक नंदिता दास की फिल्म मंटो को शानदार फिल्मों में गिना जाता है। इस फिल्म का हिस्सा रहे गीतकार और लेखक जावेद अख्तर की एक्टिंग के बारे में नंदिता ने काफी कुछ बताया। 

विज्ञापन
javed akhtar wanted to change nandita das film manto script
जावेद अख्तर, नंदिता दास - फोटो : ट्विटर

विस्तार

अभिनेत्री और निर्देशक नंदिता दास की मंटो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। सआदत हसन मंटो की जीवनी पर बनी यह फिल्म कुछ यादगार जीवनी फिल्मों में गिनी जाती है। लेखक जावेद अख्तर भी इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं। इस पर नंदिता ने उनके कैमरे के सामने दिए रिएक्शन पर बात की। 

विज्ञापन


कैमरे के सामने ऐसा था लेखक का हाल 
नंदिता दास की 'मंटो' को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था। इसी फिल्म में जावेद अख्तर भी शामिल थे। स्क्रीन को दिए अपने इंटरव्यू में नंदिता ने बताया कि पहली बार भी जावेद कैमरे के सामने बिल्कुल भी असहज नहीं थे। वह बिल्कुल स्वाभाविक अभिनय पर रहे थे। फिल्म में जावेद कुछ मिनटों के लिए ही आए मगर उनका किरदार दर्शकों को याद है। 

विज्ञापन

javed akhtar wanted to change nandita das film manto script
जावेद अख्तर - फोटो : ट्विटर

जावेद ने की थी स्क्रिप्ट बदलने की मांग 
फिल्म मंटो के बारे में नंदिता बताया कि लंबी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म में स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर भी शामिल थे। मंटो से वो अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत कर रहे थे। उन्होंने वो पल भी याद किए जब वह फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर जावेद के पास गई थीं। नंदिता ने कहा, ‘मैं फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर जावेद अख्तर से मिलने गई। उन्होंने उसे पढ़ा और सबकुछ बदलने के लिए बोले। मगर मैंने उनसे साफ कहा  'जावेद साहब, आप इसमें अभिनेता हैं, लेखक नहीं।' 

विज्ञापन

javed akhtar wanted to change nandita das film manto script
नवाजुद्दीन सिद्दिकी - फोटो : ट्विटर
कई बड़े कलाकारों वाली फिल्म थी मंटो
फिल्म मंटो में मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो के जीवन के हर पहलू को दिखाया गया। उनके साहित्य के भीतर छुपे हुए आम आदमी के भावों को फिल्म मे बड़े ही करीने से प्रस्तुत किया गया था। बंटवारे के दुख और बदहाली से तंग जिंदगियां लिखने के पीछे उनका उद्देश्य फिल्म का प्रमुख चित्रण था। फिल्म में  नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, ऋषि कपूर, नीरज काबी, तिलोत्तमा शोम, रणवीर शौरी और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed