फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   javed akhtar give reaction on kangana ranaut request to transfer the defamation case tells court its her delay tactic

मानहानि केस: कंगना रणौत ने मामले को अन्य कोर्ट में स्थानांतरित करने का किया अनुरोध, जावेद अख्तर ने साधा अभिनेत्री पर निशाना

Fri, 01 Oct 2021 06:45 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 01 Oct 2021 06:45 PM IST
सार

कंगना रणौत ने मुंबई की एक अदालत में जावेद अख्तर के मानहानि मामले को अन्य कोर्ट में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। लेकिन जावेद अख्तर ने अभिनेत्री पर निशाना साधते हुए इसे उनकी मामले में देरी करने की रणनीति बताई है।

विज्ञापन
javed akhtar give reaction on kangana ranaut request to transfer the defamation case tells court its her delay tactic
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

विस्तार

कंगना रणौत ने मुंबई की एक अदालत में जावेद अख्तर के मानहानि मामले को अन्य कोर्ट में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है। लेकिन जावेद अख्तर ने अभिनेत्री पर निशाना साधते हुए इसे उनकी मामले में देरी करने की रणनीति बताई है। जावेद अख्तर का कहना है कि कंगना की इस याचिका में कोई गुण नहीं है। दरअसल कंगना ने पिछले महीने अंधेरी कोर्ट की अदालत में एक अर्जी डालते हुए जावेद अख्तर के केस को किसी और कोर्ट में सुनवाई करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


जावेद अख्तर ने दिया ये जवाब    
 

अब इस मामले में जावेद अख्तर ने अपना जवाब लिखित तौर पर जय भारद्वाज के जरिए दाखिल किया है। कंगना की मौजूदा स्थानांतरण याचिका सभी योग्यताओं से रहित है और यह पहली ही दहलीज पर खारिज करने योग्य है’। इसी के साथ लेखक और कवि जावेद अख्तर का ये भी कहना है कि अंधेरी महानागर न्यायालय में चल रही सुनवाई की प्रक्रिया को टालने के लिए कंगना हथकंडे अपना रही हैं’।

विज्ञापन

javed akhtar give reaction on kangana ranaut request to transfer the defamation case tells court its her delay tactic
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने कहा विश्वास खो चुकी हूं
दरअसल कंगना का कहना था कि वह दंडाधिकारी की अदालत के प्रति अपना विश्वास पूर्ण रूप से खो चुकी हैं। क्योंकि जब्ब वह जमानती अपराध के मामले में पेश नहीं हो पाईं थी तो उन्हें वारंट जारी कर धमकाया गया था’। जावेद अख्तर ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘मौजूदा याचिका में जिस चीज का उल्लेख किया गया है वह कंगना को समन भेजने के सात महीने के बाद कोर्ट में पहली बार उठाया गया। उनका उद्देश्य केवल इस मामले को लटकाना है।

कोर्ट ने याचिका की खारिज

इस मामले में जावेद अख्तर ने ये भी कहा कि मजिस्ट्रेट अदालत में चल रही सुनवाई के खिलाफ कई याचिकाएं दायर की, जिसे सेशन कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। जावेद अख्तर का कहना है कि कंगना ने उच्चतम न्यायालाय में भी याचिका दायर की हैं। हालांकि उनमें कुछ खामिया थीं जिसकी वजह से उन्हें असफल घोषित कर दिया’। इस मामले की अगली सुनवाई 18 अक्तूबर को होनी है। बता दें कि जावेद अख्तर ने पिछले साल नवंबर में अदालत में की गई शिकायत में दावा किया था कि कंगना ने टेलीविजन बातचीत के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। अपनी शिकायत में अख्तर ने दावा किया कि रनौत ने साक्षात्कार के दौरान पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में मौजूद ‘गुट’ का संदर्भ देते हुए उनका नाम घसीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed