फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Janhvi Kapoor made a funny video on Popular serial anupamaa dialouge ahead of bawaal release

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर पर चढ़ा 'अनुपमा' का खुमार, डायलॉग पर फनी अंदाज में वीडियो बना किया शेयर

Wed, 24 Aug 2022 05:50 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 24 Aug 2022 05:50 PM IST
सार

जान्हवी कपूर ने टेलीविजन के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' के एक प्रसिद्ध डायलॉग पर एक फनी रील बनाई है। 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor made a funny video on Popular serial anupamaa dialouge ahead of bawaal release
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म 'गुड लक जैरी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं। इसमें अभिनेत्री के काम की तारीफ न केवल उनके फैंस ने की थी, बल्कि समीक्षकों द्वारा भी इस फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इसी बीच अब अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपने दोस्तों और टीम के साथ मिलकर टेलीविजन के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' के एक प्रसिद्ध डायलॉग पर रील बनाई है। अभिनेत्री का यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। 

विज्ञापन

पिछले कई हफ्तों से टीआरपी लिस्ट पर राज कर रहा स्टार प्लस का शो 'अनुपमा'  घर-घर में पॉपुलर है। रूपाली गांगुली की अदाकारी से सजे इस शो के डायलॉग्स भी बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं। लोगों की शो की तरफ दीवानगी बहुत ज्यादा है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है बॉलीवुड पर भी 'अनुपमा' का खुमार चढ़ गया है। दरअसल, अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील साझा की है। इस वीडियो में जान्हवी अनुपमा द्वारा वनराज को बोले गए डायलॉग पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनका यह मस्ती भरा अंदाज फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स को भी पसंद आ रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

जान्हवी के इस फनी वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस के कमेंट के बीच जिस कमेंट ने सबका ध्यान खींचा वह अभिनेत्री आलिया भट्ट का था। जान्हवी कपूर की इस रील पर आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया है। आलिया भट्ट ने कमेंट सेक्शन में जोर से हंसने वाले इमोजी के साथ हर्ट और तालियों वाला इमोजी भी ड्रॉप किया है। इस तरह का कमेंट देख यह साफ हो गया है कि आलिया को जान्हवी का यह फनी अंदाज काफी पसंद आया है। 

विज्ञापन

आलिया के अलावा कमेंट बॉक्स में फैंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस जान्हवी को 'अनुपमा' का डायलॉग बोलते देख बहुत ज्यादा खुश हैं। जान्हवी के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'गुड लक जेरी' में अभिनय करते देखा गया था। अब वह  वरुण धवन के साथ अपनी अगली फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed