फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jai ho actress dezy shah in troubel

तो क्या जेल जाएगी सलमान की 'हीरोइन'?

Thu, 13 Feb 2014 02:49 PM IST
Updated Thu, 13 Feb 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
jai ho actress dezy shah in troubel

एक भोजपुरी अभिनेता ने सलमान खान की पिल्म जय हो कि हीरोइन डेजी शाह, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, और निर्देशक वी.के सिंह और इनके अलावा18 क्रू मेंबर के खिलाफ 'एफआईआर' कराई है। ये सभी 'सोडा' फ़िल्म के सदस्य है, जिन पर अभिनेता ने जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


भोजपुरी अभिनेता सत्येंद्र सिंह को यकीन हैं कि 'सोडा' फ़िल्म से डेजी शाह, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, निर्देशक वी.के सिंह और उनकी फ़िल्म के 18 क्रू सदस्यों ने उन्हें मारने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


कम से कम जो शिकायत उन्होंने उत्तर प्रदेश राज्य में दर्ज कराई हैं उसके अनुसार तो यही सामने आया है। अभिनेता के अलावा सत्येंद्र भंग राजनीतिक दल 'राष्ट्रवादी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में तीन लोगों समेत मामला दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्रिप्ट का है चक्कर

jai ho actress dezy shah in troubel

वह कहते है, "मैं एक 'सोडा' नाम की फ़िल्म की कहानी पर काम कर रहा था, जिसमें डेजी मेरे साथ मुख्य भूमिका निभा रही थी, और जिसके गाने की कोरियोग्राफी गणेश कर रहे थे। ​मैंने इसके लिए स्क्रिप्ट लिखी थी। फ़िल्म की कमलिस्तान स्टूडियों में दो दिनों की शूटिंग के अंदर-अंदर ही क्रू ने मुझे प्रोजेक्ट से बाहर निकाल दिया। मुझे कहा गया कि डेजी किसी लोकप्रिय अभिनेता के साथ काम करना चाहती है।

​राजीति से अभिनय में आने वाले युवा इस से पहले एक दुर्घटना का शिकार भी हो चुके है। सिंह कहते है, ​"दिसंबर में मेरे साथ एक दुर्घटना हुई थी। पहले तो मैंने सोचा कि यह एक छोटा सा एक्सीडेंट था, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि कार में जो आदमी था वह मुझसे आगे निकलते हुए मुझे पुल से नीचे धकेलना चाहता था। उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी लिखा हैं कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में बहुत सा पैसा खर्च किया है।

डेजी शाह ने झाड़ा पल्ला

jai ho actress dezy shah in troubel

​वहीं जब इस बारे में जानकारी के लिय गणेश से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने इस तरह की किसी भी शिकायत की भी जानकारी होने से मना किया। वह कहते हैं कि मुझे ऐसी किसी भी शिकायत की कोई जानकारी ही नहीं है।

​डेजी ने इस बारे में कहा हैं कि उन्होंने इस फ़िल्म में सिर्फ एक गाना ही शूट किया है। वह कहती है, "मैंने यह गाना 16 महीने पहले शूट किया था और तब से मैं बहुत आगे निकल चुकी हूँ। अब मुझे इस फ़िल्म की कास्ट और क्रू से क्या लेना ?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed