{"_id":"68675adda017fb6c39d3b60b60bc4d9a","slug":"jacqueline-will-modi-s-interview-with-salman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान की मदद से जैकलीन करेंगी मोदी का इंटरव्यू?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की मदद से जैकलीन करेंगी मोदी का इंटरव्यू?
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Feb 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी की फैन लिस्ट में बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मल्लिका शेरावत के बाद खुबसूरत जैकलीन फर्नांडिस का भी नामा जुड़ गया है।
विज्ञापन
जैकलीन ने एक इंटरव्यू में अपने दिल की बात बताते हुए कहा है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करना चाहती हैं।
जैकलीन ने यह बात एक म्यूजिक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कही। इंटरव्यू के दौरान जब जैकलीन से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह किस सेलिब्रिटी का इंटरव्यू करना चाहेंगी?
तो जैकलीन ने जवाब में कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू करना चाहती हूं और मुमकिन हुआ तो वह इसके लिए सलमान की मदद भी ले सकती हैं।'
इस हफ्ते जैकलीन की फिल्म रॉय रिलीज हो रही है। जैकलीन ने इस फिल्म में डबल रोल किया है। उनके साथ इस फिल्म में रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'रॉय' 13 फरवरी को वेलेंटाइन से एक दिन पहले रिलीज हो रही है।
विज्ञापन