फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jacqueline was the best Venlentains Day gift film roy

जैकलीन ने दिया वेंलेंटाइन्स डे का बेहतरीन 'गिफ्ट'

Sat, 31 Jan 2015 07:22 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline was the best Venlentains Day gift film roy

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस की फिल्म 'रॉय' वेलेंटाइन्स डे से एक दिन पहले 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसको लेकर जैकलीन का कहना है कि उनकी फिल्म प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है और यह दर्शकों के लिए वेंलेंटाइन्स डे का बेहतरीन तोहफा होगी।

विज्ञापन


जैकलीन ने एक कार्यक्रम में कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं कि रॉय वेलेंटाइन्स डे वाले सप्ताह में रिलीज हो रही है। 'रॉय' एक रहस्य और रोमांच की फिल्म है, लेकिन इसमें एक बहुत रूमानी प्रेम कहानी भी है। जिसे मेरे ख्याल से वेलेंटाइन्स डे पर देखना एक गिफ्ट की तरह होगा।"

विज्ञापन

अपनी आने वाली फिल्म में नए अंदाज में जैकलीन

Jacqueline was the best Venlentains Day gift film roy

जैकलीन की आने वाली फिल्म रॉय एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित फिल्म है। इसमें अर्जुन रामपाल और रणवीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में जैकलीन दोहरी भूमिका में नजर आएंगी।

इसी बीच जब जैकलीन से वेलेंटाइन डे की उनकी योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे पास वेलेंटाइन्स डे के लिए कोई योजना नहीं है। मेरा कहने का मतलब है कि कोई रोमांटिक योजाना नहीं है, क्योंकि मैं 'रॉय' के प्रीमियर में जा रही हूं। मुझे लगता है मेरे लिए वेलेंटाइन्स डे मनाने का यह सबसे अच्छा तरीका होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed