Jacqueline Fernandez Mother: जैकलीन फर्नांडिस की मां को पड़ा दिल का दौरा, जानें कैसी है उनकी हालत?
जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को हार्ट अटैक आया है। एक्ट्रेस के माता-पिता बेहरीन में रहते हैं ऐसे में किम फर्नांडिस वहीं के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों काफी मुश्किलों में फंसी हुई हैं। जैकलीन का नाम 200 करोड़ के ठग सुकेश चंद्रशेखर संग जोड़ा जा रहा है और अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को हार्ट अटैक आया है, जिसके बाद जैकलीन की मां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि, इस बीच एक राहत की खबर भी सामने आई है। जैकलीन की मां अब खतरे से बाहर हैं।
जैकलीन फर्नांडिस के माता-पिता बेहरीन में रहते हैं और एक्ट्रेस मां वहीं के एक अस्पताल में भर्ती हैं। लेकिन जैकलीन अपनी मां से मिलने वहां पर नहीं जा सकती हैं क्योंकि जैकलीन फर्नांडिस से ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ चल रही है जिस वजह से एक्ट्रेस को देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। ऐसे में अब जैकलीन फर्नांडिस अपने रिश्तेदारों को संपर्क में बनी हुई हैं और वह फेसटाइम के जरिए अपनी मां का हाल जान रही हैं।
जैकलीन फर्नांडिस बीते काफी दिनों से ठग सुकेश चंद्रशेखर संग कनेक्शन की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ की ठगी का आरोप है और खुद सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि वह जैकलीन फर्नांडिस के साथ रिश्ते में था। इतना ही नहीं, सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे-महंगे गिफ्ट भी दिए हैं और ये जानकारी सामने आने के बाद ही से ईडी की नजर जैकलीन फर्नांडिस पर बनी हुई है। इतना ही नहीं, जैकलीन और सुकेश की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह एक-दूसरे के काफी क्लोज नजर आ रहे थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन फर्नांडिस फिल्म ‘राम सेतु’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में जैकलीन के साथ अक्षय कुमार और नुसरत भरूचा भी दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘बच्चन पांडे’ और रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सर्कस’ में भी दिखाई देंगी।