फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jacqueline fernandez appears before ED in 200 crore rs money laundering case read details

मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी ऑफिस पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीस, दोबारा बयान दर्ज करवाना चाहती है एजेंसी

Thu, 21 Oct 2021 02:29 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 21 Oct 2021 02:29 AM IST
सार

एजेंसी को ये जानना है कि सीधे और किसी भी तरीके से क्या जैकलीन और सुकेश च्रंदशेखर के बीच पैसों का कोई लेनदेन हुआ है या नहीं। इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड दर्ज किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Jacqueline fernandez appears before ED in 200 crore rs money laundering case read details
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram

विस्तार

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के सामने पेश हुईं। इससे पहले जैकलीन तीन बार समन भेजने के बाद भी उपस्थित नहीं हुईं थीं लेकिन आज करीब 3: 30 पर ईडी ऑफिस पहुंचीं जहां करीब 7 से 8 घंटे जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ की गई और उसके बाद वो प्रवर्तन निर्देशालय से निकल गईं। अभिनेत्री कथित कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के सामने पेश हुईं थीं। सबसे पहले जैकलीन अगस्त में एजेंसी सामने पेश हुई थीं और इस मामले में उन्होंने धन शोधन रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज करवाया था। एजेंसी इस मामले के मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल का जैकलीन से सामना कराना चाहती है और उनका दोबारा बयान भी दर्ज करवाना चाहती है। 

विज्ञापन


एजेंसी का कहना है कि इस मामले में वो कथित तौर पर जैकलीन से जुड़े पैसे के लेनदेन के निशान को समझना चाहती है। एजेंसी को ये जानना है कि सीधे और किसी भी तरीके से क्या जैकलीन और सुकेश च्रंदशेखर के बीच पैसों का कोई लेनदेन हुआ है या नहीं? इस मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही का स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड दर्ज किया जा चुका है। उनकी टीम ने इस पर अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि वो आरोपी नही है बल्कि पीड़ित हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला

इस केस की शुरुआत 200 करोड़ की एक रंगदारी से हुई थी जो जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक बिजनेसमैन की पत्नी से वसूली थी। इस केस में सुकेश की पत्नी लीना पॉल के मिली भगत की भी जानकारी सामने आई थी जिसके बाद उनसे भी घंटों पूछ ताछ की गई थी। पुलिस की तरफ से बताया गया था कि पॉल ने कथित तौर पर फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिह की पत्नी अदिति के साथ धोखाधड़ी करने में सुकेश की मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड सितारों के नाम भी सामने आने लगे। सबसे पहले जैकलीन से इस मामले में पांच घंटे पूछताछ की गई थी जिस पर उन्होंने कहा था कि वो सुकेश के जाल में फंस गईं थीं। खबर यह सामने आई थी कि सुकेश द्वारा अपनी पहचान बदलकर जैकलीन को फोन मिलाया जाता था। इस पूरे मामले में सुकेश और उनकी पत्नी के अलावा चार और लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed