{"_id":"666ab99f7fa804bc630ba711","slug":"jackie-shroff-celebrated-27-years-of-border-expressed-happiness-by-sharing-a-video-on-instagram-2024-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Border: बॉर्डर के 27 साल पूरे होने का जैकी श्रॉफ ने मनाया जश्न, वीडियो साझा कर जाहिर की खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Border: बॉर्डर के 27 साल पूरे होने का जैकी श्रॉफ ने मनाया जश्न, वीडियो साझा कर जाहिर की खुशी
Thu, 13 Jun 2024 02:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:50 PM IST
सार
90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर ने अपनी रिलीज के 27 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सिनेमा की कल्ट फिल्मों में शामिल 'बॉर्डर' ने गुरुवार को अपनी रिलीज के 27 साल पूरे कर लिए। इस खास मौके पर फिल्म के सीक्वल का भी एलान हो चुका है। सनी देओल ने सोशल मीडिया पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा गुरुवार (13 जून) को कर दी। इस अवसर पर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर खास अंदाज में फिल्म के 27 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।
Kartik Aaryan: 'प्यार का पंचनामा' के बाद भी आर्थिक तंगी से जूझे थे कार्तिक, बोले- बुरे दौर में भी ऑफर ठुकराए
जैकी श्रॉफ ने साझा किया वीडियो
दरअसल, अभिनेता ने फिल्म में अपने अभिनय को याद करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने सीन की एक क्लिप पोस्ट की है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने अपने सह-कलाकारों को टैग किया। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने वायु सेना के अधिकारी विंग कमांडर आनंद बाजपेयी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
लोगों को खूब पसंद आई थी बॉर्डर
साल 1997 में रिलीज हुई यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की कहानी थी। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म की कहानी के साथ लोगों के अभिनेताओं की अदाकारी भी खूब पसंद आई थी। साथ ही, फिल्म के गाने भी जबर्दस्त हिट हुए थे। रूपकुमार राठौड़ और सोनू निगम का गाना 'संदेशे आते हैं' आज भी लोगों की जुबान पर है।
सिंघम अगेन में नजर आएंगे जैकी श्रॉफ
वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ जल्द ही 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Thangalaan: 'थंगलान' से सामने आई अभिनेता विक्रम की नई झलक, फिल्म की रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा!