फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Israeli series Fauda star Tsahi Halevi says It is a great opportunity to understand Indian television and cinema

Fauda: इस्राइली सीरीज 'फौडा' के भारत में हिट होने से खुश त्साही हलेवी, बोले- 'भारतीय सिनेमा को समझने का शानदार अवसर'

Thu, 05 May 2022 07:01 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 05 May 2022 07:01 PM IST
सार

भारत में रिलीज हुई इस्राइल की हिट सीरीज 'फौडा' स्टार त्साही हलेवी इस समय भारत में हैं और इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए भारतीय सिनेमा के साथ टीवी जगत के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
Israeli series Fauda star Tsahi Halevi says It is a great opportunity to understand Indian television and cinema
फौडा वेब सीरीज स्टार त्साही हलेवी - फोटो : ANI

विस्तार

मनोरंजन एक ऐसा माध्यम है जो भाषाओं, शहरों, राज्यों और यहां तक कि दो देशों को भी एक दूसरे से जोड़ देता है और जब से ओटीटी प्लेटफार्म लोकप्रिय हुआ है, तब से यह फासला और भी कम हो गया है। भारत में रिलीज हुई इस्राइल की  हिट सीरीज 'फौडा' के चौथे सीजन का ऐलान भी हो चुका है। इस समय 'फौडा' स्टार त्साही हलेवी भारत में हैं और इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए भारतीय सिनेमा के साथ टीवी जगत के बारे में भी बात की।

विज्ञापन



भारतीय सिनेमा को समझने का शानदार अवसर
इस्राइली सीरीज फौडा के स्टार त्साही हलेवी ने दिल्ली में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा-"मुझे लगता है कि भारत में 'फौडा' हिट है। हमें भारत से सोशल मीडिया पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। हमें भारत से अच्छी प्रतिक्रिया मिली। भारतीय टेलीविजन और सिनेमा को समझने का यह एक शानदार अवसर है।"

विज्ञापन



सेना के अंडरकवर कमांडो की कहानी दिखाती है फौडा सीरीज
सीरीज 'फौडा' की कहानी इस्राइली सेना के अंडरकवर कमांडो यूनिट के इर्द गिर्द बुनी गई है। जिसके कमांडो खुद को फिलिस्तीनी समुदाय में स्थापित करके खुफिया जानकारी इकट्ठा करते हैं ताकि आतंकियों द्वारा किए जा रहे हमलों को रोका जा सके। सीरीज में त्साही हलेवी के अलावा, लिओर राज, डोरोन बेन-डेविड, हिशम सुलीमान, याकोव ज़ादा डेनियल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed