फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khattar and Tabu film A Suitable Boy trailer has been release

इस बार तब्बू के लिए धड़का ईशान खट्टर का दिल, दिखेगी 'मकबूल' के किरदार से आगे की कहानी

Sun, 12 Jul 2020 07:49 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jul 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Khattar and Tabu film A Suitable Boy trailer has been release
तब्बू, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

मानसून वेडिंग, द नेमसेक, सलाम बॉम्बे जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाली अमेरिकी भारतीय निर्देशक मीरा नायर की अगली ड्रामा मिनी सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में युवा अभिनेता ईशान खट्टर और वरिष्ठ अभिनेत्री तब्बू के बीच का रोमांस देख लोगों की निगाहें अभी से इस सीरीज पर टिकने लगी हैं। हल्की हल्की मूंछों वाले ईशान लोगों को इस ट्रेलर में खूब भा रहे हैं। 

विज्ञापन


विक्रम सेठ के लिखे उपन्यास से प्रेरित वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय को वितरित करने की जिम्मेदारी बीबीसी स्टूडियोज और विनयार्ड फिल्म्स ने उठाई है। इस सीरीज में तब्बू, इशान खट्टर, तान्या मानिकतला, रसिका दुगल, राम कपूर आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर बनारस के एक घाट के सामने बहती नाव से शुरू होता है और कहानी की पर्तें इस ट्रेलर में धीरे धीरे खुलती जाती हैं।

विज्ञापन

Ishaan Khattar and Tabu film A Suitable Boy trailer has been release
ए सूटेबल ब्वॉय - फोटो : सोशल मीडिया

इस मिनी सीरीज की कहानी भारत के आजाद होने के बाद की कहानी है। सीरीज में देश के पहले आम चुनावों की पृष्ठभूमि को आधार बनाया गया है। यह वह समय था जब भारत के भविष्य की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। इस सीरीज में भारतीय समाज में धर्म और जातियों के बीच में लोगों के विभाजन जैसे मुद्दे को भी उठाया गया है।

इस सीरीज के एक बड़े हिस्से की शूटिंग लखनऊ में की गई है। अभिनेत्री तब्बू के लिए यह पहला मौका था जब उन्होंने इस सीरीज की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश का दौरा किया। अपने लगभग तीन दशक लंबे करियर में तब्बू कभी उत्तर प्रदेश में नहीं गई थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अमर उजाला से अपनी इस पहली लखनऊ यात्रा के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि उनकी नानी लखनऊ से थीं।

तब्बू ने कहा, 'मेरे लिए लखनऊ में समय बिताना किसी त्यौहार से कम नहीं था। वह ऐसा वक्त भी था कि होटल में रहते हुए मुझे हर रोज पटाखों की आवाजें सुनाई देती थीं। पहले दिवाली थी, फिर उसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो गया। इसलिए, मेरे दिमाग में लखनऊ सुनहरी यादें रखे हुए हैं। इसके अलावा मुझे वहां के सिंघाड़े बहुत पसंद आए। अब मैं यही सोचती हूं कि मैं अब तक लखनऊ क्यों नहीं गई?'

पढ़ें: बॉलीवुड को एक और झटका, अभिनेत्री दिव्या चौकसे का निधन, आखिरी ट्वीट में मांगी थी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed