{"_id":"5b63f02c4f1c1bb35d8b6f4e","slug":"ishaan-khattar-and-jhanvi-kapoor-will-seen-karan-johar-chat-show-coffee-with-karan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर परदे पर नजर आएंगे ईशान-जाह्नवी, देंगे करण जौहर के सवालों के जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक बार फिर परदे पर नजर आएंगे ईशान-जाह्नवी, देंगे करण जौहर के सवालों के जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'धड़क' में अपने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों जीतने के बाद बॉलीवुड की डेब्यू जोड़ी ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर जल्द ही फिर परदे पर नजर आएंगे। इस बार वह परदे पर एकदम अलग अंदज में दिखाई देंगे। फैंस को जब यह पता चला है कि यह दोनों स्टार एक बार फिर से परदे पर नजर आएंगे तो यह जानकर सभी की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
विज्ञापन
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस बार ईशान खट्टर और जाह्ननी कपूर छोटे परदे यानी एक्टर और फिल्म निर्माता करण जौहर की चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन में नजर आएंगे। हाल ही में शो के मेकर्स ने इस बात का खुलासा किया है। अभी यह शो शुरू नहीं हुआ है लेकिन इस शो के जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि शो के पहले गेस्ट ईशान और जाह्नवी ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबरों की मानें तो फिल्म 'धड़क' के निर्माता करण जौहर शो के दौरान अन्य सेलेब्स की तरह ईशान और जाह्नवी से भी पर्सनल और काफी पेचीदा सवालों सवाल पूछेंगे। यह बात जानने के बाद ईशान और जाह्नवी के फैंस ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बात करें फिल्म 'धड़क' की तो यह नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार को दर्शाती है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इन फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है।