पिछले काफी समय से वरुण धवन के गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ ब्रेकअप की खबरे काफी सुर्खियां में थी। हालांकि इसके बाद कुछ तस्वीरों में दोनों साथ दिखे थे और यह पता चला कि दोनों में सब ठीक है, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में वरुण ने इस बात को माना कि पिछले कुछ समय से उनकी जिंदगी में गड़बड़ चल रही थी।
एक अखबार से बता करते हुए वरुण ने अपने सक्सेस और फैमिली लाइफ के बारे में कहा, 'यह बहुत मुश्किल है। परिवार और करीबियों के लिए समय नहीं है और यह सबसे बुरा होता है। अपने मम्मी-पापा को निराश करना क्योंकि मैं उन्हें समय नहीं दे सकता। अपने बीमार कजिन को निराश करना क्योंकि मैं उन्हे देखने नहीं जा पाता।'
3 of 4
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
वरुण ने कहा, 'मुझे लगता है कि अब मैं उनके लिए नहीं हूं। मैं पब्लिक के लिए काम कर रहा हूं। वो मुझसे जो चाहते हैं, मैं उन्हें सब कुछ दे रहा हूं। सफल होना तलवार की धार पर चलने जैसा होता है। आपके पास सब कुछ नहीं हो सकता। आखिर में कुछ ना कुछ तो कम पड़ ही जाता है। मैं कितनी भी कोशिश करूं, मैं बहुत लोगों को निराश करता हूं।'
वरुण ने आगे कहा, 'बाहर से देखने से लगता है कि सब ठीक है, लेकिन ऐसा नहीं है मेरी लाइफ में भी परेशानियां आती हैं। हाल ही में मेरी निजी जिंदगी बहुत बड़ी दुविधा में फंसी थी। मैंने इससे सबक सीखा कि जिंदगी बहुत छोटी है।' वरुण की ये सब बाते कहीं उनकी गर्लफ्रेंड नताशा संग रिश्तों में आई कड़वाहट की और तो इशारा नहीं कर रहे।