रणबीर कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी कि रणबीर अपने
मम्मी-पापा की पसंद की लड़की से शादी करने के लिए हामी भर दी है और इसके लिए
नीतू कपूर ने लड़की ढूंढनी भी शुरू कर दी है। अब खबर आई है कि उनकी जिंदगी में पहले से ही कोई खास मौजूद है।
जी हां! रणबीर की जिंदगी में कैट के बाद कोई आ गया है जिससे मिलने के लिए वो बेचैन रहते हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक रणबीर जिस लड़की को डेट कर रहे हैं उसका फिल्मी दुनिया से कोई ताल्लुक नहीं है।
रणबीर और वो हर जगह साथ दिखाई दे रहे हैं। यहां तक कि कैटरीना के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन में भी वो लड़की रणबीर को कंपनी दे रही है। सुनने में आ रहा है कि रणबीर जब उसके साथ नहीं होते तो वो फोन से चिपके रहते हैं।
4 of 6
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ
यानि उस लड़की से दूरी रणबीर को एक पल के लिए भी बर्दाश्त नहीं है। रणबीर की ये हरकर तैट को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रही है। अब कैट और करें भी क्या, वो रणबीर के बेवफाई के गम से ऊबरी भी नहीं और रणबीर हैं कि इतनी जल्दी नई गर्लफ्रेंड बना ली।
5 of 6
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ
अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कैट और रणबीर के रिश्ते की झलक दिखाई दी थी। कैट ने इस इंटरव्यू में कहा था कि अगर वो कभी भी फिल्म बनाएंगी तो वो रणबीर को उसमें कास्ट नहीं करेंगी।