फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Is Awarapan 3 On Cards Writer Bilal Siddiqui Opens Up On Films Third Part

Awarapan 3: क्या बन रही ‘आवारापन 3’? फिल्म को लेकर बिलाल सिद्दीकी का बड़ा खुलासा, बोले- ‘अभी तक कोई कहानी…’

Sat, 22 Aug 2026 07:51 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 22 Aug 2026 07:51 AM IST
सार

Awarapan 2: एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। अब फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर राइटर बिलाल सिद्दीकी ने बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Is Awarapan 3 On Cards Writer Bilal Siddiqui Opens Up On Films Third Part
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इमरान हाशमी और दिशा पटानी की फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब इसके तीसरे पार्ट पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

तीसरे पार्ट पर क्या बोले बिलाल?
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में जब बिलाल से पूछा गया कि क्या शिवम की कहानी इसके तीसरे पार्ट में आगे बढ़ सकती है? तब उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि विशाल (प्रोड्यूसर) ने पार्ट 2 का अंत इस तरह रखा है कि अगर वह चाहें तो कहानी को आगे बढ़ा सकते हैं। इसलिए, हम अभी उनसे और उनके प्लान के बारे में सुनने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुझे यकीन है कि फैंस शिवम के किरदार को इतना पसंद करते हैं कि वे उसे एक और पार्ट में जरूर देखना चाहेंगे। मेरे दिमाग में भी यही था कि पार्ट 3 की कहानी कैसी हो सकती है या उसे किस तरह आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन अभी तक कोई कहानी तय नहीं हुई है। किसी ने अभी तक उस पर काम भी शुरू नहीं किया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Is Awarapan 3 On Cards Writer Bilal Siddiqui Opens Up On Films Third Part
फिल्म 'आवारापन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

क्या है ‘आवारापन 2’ की कहानी? 

  • नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2' की कहानी की बात की जाए तो इसमें शिवम (इमरान) को दिवंगत प्रेमिका (श्रिया सरन) की कब्र पर एक लावारिस बच्ची मिलती है।
  • वह उसका नाम आलिया रखता है। शिवम उसे अनाथालय में छोड़ देता है।
  • जब वह बैंकॉक में इंसानों की तस्करी करने वाले गिरोह के चंगुल में फंस जाती है, तो शिवम जोरावर और नफीसा जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों से लड़ने के लिए थाईलैंड जाता है।
  • यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। 
  • फिल्म में हीरोइन का रोल दिशा पाटनी ने किया है।
  • वहीं श्रिया सरन का का कैमियो है, जो रूह (आत्मा) के तौर पर फिल्म में नजर आती हैं। वह पहली फिल्म ‘आवारापन’ का हिस्सा थीं।


ये भी पढ़ें- Interview: बच्चों की फिल्मों से क्यों कतराते हैं सुपरस्टार? 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' के निर्देशक ने बताई वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed