{"_id":"a1ee57c0-888b-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"is-asin-getting-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसिन ने कहा, बकवास है शादी की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आसिन ने कहा, बकवास है शादी की बात
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 09 Mar 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री आसिन ने अपनी शादी की खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वो किसी एनआरआई को नहीं जानती जिनसे कुछ लोग मेरी शादी की बात कर रहे हैं। यह बातें कोरी बकवास हैं। पिछले कुछ दिनों से यह चर्चाएं मीडिया में फैली हुई हैं कि अभिनेत्री आसिन किसी एनआरआई के साथ शादी करके अमेरिका में बसने जा रही हैं।
विज्ञापन
आसिन ने कहा कि यह किसी की मनगढ़ंत बातें हैं, जो कि पूरी तरह से गलत हैं। मैं ना तो शादी कर रही हूं, ना ही अमेरिका में सैटल होने जा रही हूं। मैं अमेरिका अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने गयी थी ना कि अपनी शादी की बात करने। यह बातें असिन के प्रवक्ता ने मीडिया को कही।
विज्ञापन
इसके पहले एक अफवाह बॉलीवुड गलियारों में फैली हुई थी कि आसिन जल्द ही एक अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) से शादी रचाएंगी। कहा जा रहा था कि इस शादी कीयोजना पूरी तरह बना ली गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, असिन अभी किसी नई फिल्म को साइन नहीं कर रही हैं। ऐसा वह शादी को लेकर ही करने का फैसला किया है। शादी के बाद वह भारत को छोड़ देंगी और अमेरिका जाकर बस जाएंगी।
विज्ञापन