फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   irfaan khan promoted piku in delhi

अपनी मौत को होशो-हवास में देखना चाहता है ये सितारा

Thu, 07 May 2015 11:30 AM IST
Updated Thu, 07 May 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
irfaan khan promoted piku in delhi

मशहूर अभिनेता इरफान खान की अपनी मौत को पूरे होशोहवाश में देखने की इच्छा है, क्योंकि वह मौत के रहस्य के प्रति बेहद आकर्षित हैं।

विज्ञापन


इरफान सोमवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अपनी आगामी फिल्म 'पीकू' के प्रचार के लिए देश की राजधानी दिल्ली में थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह फिल्मों में अपने रोमांटिक पहलू के साथ ही अपना हास्य पहलू भी दिखाना चाहेंगे।

इरफान (48) ने कहा, मैं संकोची आदमी हूं। मेरे ढेर सारे सपने हैं। मेरी कई समस्याएं हैं। मैं जीवन को बेहद क्षणिक चीज के रूप में देखता हूं।

मेरे अंदर मौत को लेकर बड़ी जिज्ञासा है। मैं अपनी मौत को पूरे होशोहवाश में देखना चाहता हूं, जो मेरे ख्याल से संभव नहीं है।"

शूजीत सरकार निर्देशित 'पीकू' एक बाप(अमिताभ बच्चन) और बेटी (दीपिका पादुकोण) के खूबसूरत रिश्ते की पड़ताल है। इरफान इन बाप-बेटी के मध्यस्थ की भूमिका में हैं। फिल्म आठ मई को रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed