{"_id":"86c5e536-c6d8-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-2013-shahrukh-khan-takes-kolkata-knight-riders-loss-personally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंने हारना सीखा है, लेकिन लूजर नहीं हूं: शाहरुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैंने हारना सीखा है, लेकिन लूजर नहीं हूं: शाहरुख
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 28 May 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
जानेमाने अभिनेता और कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान का कहना है कि मैने हारना सीखा है लेकिन वो एक लूजर नही है।
विज्ञापन
उनकी टीम आईपीएल में भले ही हार गयी हो लेकिन उन्होंने और उनके बच्चों ने इससे काफी कुछ सीखा है।
किंग खान ने कहा कि उनके बच्चों ने उनकी फिल्मों से जितना नही सीखा उतना आइपीएल खेलों से सीखा है। खेल के दौरान उनके बच्चों का अनुभव काफी अच्छा रहा है।
अपनी आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के सिलसिले में कोलकाता पहुंचे शाहरुख ने आईपीएल की जमकर तारीफ करते हुये कहा इसमें कब क्या होगा किसी को पता नही चलता और लोगों को यह पसंद आता है।