फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   interview of shraddha kapoor

पुराने प्रेमी के साथ अफेयर पर श्रद्घा ने तोड़ी चुप्पी

Fri, 26 Sep 2014 10:59 AM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
interview of shraddha kapoor

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हैदर' के प्रोमोशन में जुटी हैं, और 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने मिड-डे के साथ एक साक्षात्कार में अपनी फिल्मों, परिवार और प्रेम के बारे में खुलकर चर्चाए की।

विज्ञापन


उनकी आगामी फिल्म 'हैदर' उनके लिए एक बेहद अलग और महत्वपूर्ण फिल्म है, वहीं विशाल भरद्वाज और शाहिद कपूर जैसे अनुभवी फ़िल्मी व्यक्तित्व के साथ काम करना भी उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


ऐसे में जब उनसे ये पूछा गया कि उन्हें ये फिल्म कैसे मिली तो इसके बारे में बताते हुए श्रद्धा ने कहा, "मैंने सुना था कि शाहिद कपूर विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम कर रहे हैं। मैंने उनसे पूछा कि इसके लिए पहले से ही किसी को कास्ट कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को भी कास्ट नहीं किया गया है, तब मैंने उनसे इसके लिए पूछा। इसके बाद मुझे ऑडिशन के लिए बुलाया गया और इसमें मेरी कास्टिंग हुई। ये मेरी हाँ या ना का सवाल नहीं था बल्कि मैं विशाल सर की हाँ का इंतजार कर रही थी।"

किस सीन पर भी बोलीं

interview of shraddha kapoor

इस फिल्म का हिस्सा बनने का अनुभव कैसा था, इसके जवाब में उन्होंने कहा, "इस से अच्छी बात कोई और हो ही नहीं सकती थी। बहुत सी अभिनेत्रियों की सफलता के पीछे विशाल सर का हाथ है। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने उनके लिए चीजों को बदल कर रख दिया इसलिए यह बेहद वास्तविक भावना है।"

फिल्म में शाहिद के साथ किसिंग दृश्यों में असहज होने के मामले में श्रद्धा ने कहा, "मुझे नहीं पता ये इस तरह की खबरें कहाँ से आ रही हैं, और बिलकुल सही बात है कि जिस चीज में मैं असहज होउंगी मैं उसे कैसे करुँगी। लेकिन ये बिलकुल बेवकूफी वाली बात है, वहां असहजता वाली कोई बात ही नही थी। मुझे नहीं पता कि इस तरह की धारणा क्यों है, जबकि मैं पहले भी किस सीन दे चुकी हूँ।"

वहीं कुछ समय पहले अपने बारे में आई खबरों, जिनमें कहा जा रहा था कि श्रद्धा अपने से उम्र में बड़े और अनुभवी कलाकारों के साथ काम नही करना चाहती, जब ये सवाल उनसे पूछा गया तो श्रद्धा ने कहा, "सिर्फ इसलिए कि मैं जवाब नही देती इसका मतलब ये नहीं है कि ये बात सही है। मैं इन बातों को गंभीरता से लेकर इनके जवाब नहीं देना चाहती, मैं सिर्फ उन अवसरों का जो मेरे पास हैं, पूरी तरह से प्रयोग करना चाहती हूँ।

मैं अब कोई डेटिंग नहीं कर रही हूं

interview of shraddha kapoor

बिलकुल मेरे पास अभिनेताओं और निर्दशकों की ऐसी सूची है, जिनके साथ मैं काम करना चाहती हूँ। जिनमें खान और इंडस्ट्री के दूसरे बड़े नाम भी शामिल हैं। मैं हर उस इंसान के साथ काम करना चाहती हूँ जिस से मुझे कुछ सीखने को मिले।"

वहीं अपने फ़िल्मी परिवार से सलाह के बारे में श्रद्धा का कहना है कि वह जाहिर तौर पर किसी भी फैंसले के लिए अपने पिता, भाई, माँ और आंटी को फोन जरूर करती हैं। अपने परिवार से सलाह लेना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

​ ​जब खूबसूरत श्रद्दा से उनके और आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते के बारे में पूछा गया कि क्या वह उनके साथ डेटिंग कर रही हैं, तो इसके जवाब में श्रद्धा का कहना था कि यह दो साल पुरानी खबर है, इन्हें अब खत्म हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed