{"_id":"6acd1029575b6bd3c2a5b311c112be66","slug":"interview-of-prakash-jha","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता और पुत्र की कहानी है सत्याग्रहः प्रकाश झा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता और पुत्र की कहानी है सत्याग्रहः प्रकाश झा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकाश झा उस मध्यमार्गीय सिनेमा के हिमायती हैं, जिसमें मनोरंजन के साथ मैसेज भी होता है। जल्द ही उनकी फिल्म 'सत्याग्रह' रिलीज होगी। अमर उजाला की प्रकाश झा से एक संक्षिप्त बातचीत
विज्ञापन
'सत्याग्रह' बनाने का विचार कहां से आया?
देश में जो कुछ चल रहा है, उसी ने मुझे सत्याग्रह के लिए प्रेरित किया। बस, मुझे एक कहानी की तलाश थी। जैसे ही कहानी मिली, फिल्म शुरू कर दी।
तो क्या यह धरने और नारेबाजी वाली फिल्म है?
इसमें एक पिता और पुत्र की कहानी है। विचारों का टकराव है। यह एक इमोशनल स्टोरी है।
अब आप बड़ी से बड़ी स्टारकास्ट को मैनेज करने में माहिर हो चुके हैं?
मैनेज करनेवाली कोई बात नहीं है। मैं बहुत खुशनसीब हूं कि बच्चन साहब, अजय देवगन और करीना कपूर जैसे बड़े स्टार मुझ पर यकीन करते हैं।
फिल्म में गांधी जी के भजन रघुपति राघव राजा राम... का इस्तेमाल किया गया है। किसी को कोई आपत्ति तो नहीं हुई?
भई, इस भजन पर किसी का कॉपीराइट तो है नहीं। हमारी फिल्म की कहानी को इसकी जरूरत थी, सो रख लिया है। सलीम सुलेमान की जोड़ी ने इसे अपने संगीत में पिरोया है।
विज्ञापन