फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   interview of meghna patel

मेघना से ही जानिए उन्होंने क्यों उतारे मोदी के लिए कपड़े

Wed, 12 Feb 2014 04:35 PM IST
Updated Wed, 12 Feb 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
interview of meghna patel

नरेंद्र मोदी को आपका सपोर्ट बड़ा अनोखा है। यह आइडिया कैसे आया?

विज्ञापन


देश में इस समय जो हालात हैं, पब्लिक के साथ जो नाइंसाफी हो रही है यह देख कर मुझे बहुत दुख होता है। मुझे लगा कि लोगों को जागरूक करना चाहिए। मैंने सोच-समझ कर यह रास्ता चुना।

हकीकत में तो यह आपका अपना पब्लिसिटी स्टंट है?

यह गलत है। मुझे पब्लिसिटी चाहिए तो मेरे पास और कई रास्ते हैं। सिर्फ पब्लिसिटी पानी होती तो इतने संवेदनशील मुद्दे को मैं अपने साथ क्यों लेती? यह मेरे लिए नुकदायक भी हो सकता है।

विज्ञापन

पूनम की राह नहीं चली मैं

interview of meghna patel

क्या यह गलत है कि आप पूनम पांडे की राह पर चल रही हैं?

जिसे जो कहना हो कहे। देश में सबको अपनी बात रखने का हक है। मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि मैं न किसी को देख कर ऐसा कर रही हूं और न किसी की वजह से। मैं ये कर रही हूं देश के लिए। जैसे सब लड़ रहे हैं, मैं भी अपनी तरह से लड़ रही हूं। जब एक-एक इंसान आवाज उठाएगा तभी बदलाव आएगा, वर्ना नहीं आएगा।

आपकी तस्वीरों से भाजपा के लोग नाराज हैं?

मैं पढ़ी-लिखी नागरिक हूं। मुझे कायदे-कानून पता हैं। मुझे अपनी बात रखने का पूरा हक है।

आपके कारण कांग्रेसी भाजपा की हंसी उड़ा रहे हैं...!

वो तो अपोजिशन पार्टी हैं। अच्छा करें या बुरा, हंसी ही उड़ाएंगे। ये राजनीति है। मैं राजनीति नहीं कर रही। मैं इस मुद्दे को लेकर बहुत भावुक हूं।

मुझे तो नरेंद्र को पीएम बनाना है।

interview of meghna patel

अपनी न्यूड या सेमी न्यूड तस्वीर खिंचवाना अलग बात है, लेकिन किसी और की तस्वीर साथ लेकर ऐसी फोटो खिंचवाना बहुत अलग है...।

वो ‘किसी’ नहीं हैं। वो हमारे नेता हैं। हमें चुनना है उन्हें अपने देश के लिए। वह कोई नॉर्मल इंसान तो नहीं हैं।

परंतु आपने उनकी इजाजत तो नहीं ली।

मेरी तस्वीरें भी लोग तमाम जगहों पर लगाते हैं तो वे मेरी इजाजत थोड़े लेते हैं। अगर ऐसा हो तो मैं भी सब पर केस कर दूं।

नरेंद्र मोदीजी से क्या कहना चाहेंगी?

यही कि उन्हें जीतना है, उन्हें पीएम बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed