फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Interesting Things About Bhojpuri Film Nagraj Starring Anjana Singh And Paysi Pandit

भोजपुरी सिनेमा में पहली बार होने जा रहा है यह काम, जानें ‘नागराज’ से जुड़ी 5 बड़ी बातें

Mon, 30 Jul 2018 08:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
Interesting Things About Bhojpuri Film Nagraj Starring Anjana Singh And Paysi Pandit
फिल्म 'नागराज' 3 अगस्त को रिलीज होगी

भोजपुरी सिने उद्योग की सबसे बड़ी ग्राफिकल फिल्म 'नागराज' 3 अगस्त को बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सुपरहिट फ़िल्म इच्छाधारी की सीक्वल इस फिल्म में एक्शन आइकॉन यश कुमार और हॉट केक अंजना सिंह व पायस पंडित की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिलेगी। इच्छाधारी में यश के साथ रानी चटर्जी की जोड़ी काफ़ी सफल साबित हुई थी । फिल्म  'नागराज' के निर्माता दीपक शाह,निर्देशक दिनेश यादव हैं और पी आर ओ सर्वेश कश्यप हैं । 'नागराज' भोजपुरी सिनेमा की प्रतिनिध फिल्मों में से एक होगी।

विज्ञापन


निर्देशक दिनेश यादव की मानें तो इस फिल्म को देख कर दर्शक अपने दांतो तले  उंगली दबाने को मजबूर हो जायेंगे और इस उद्योग से जुड़े लोगों को सिनेमा पर गर्व होगा। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म सुपर से उपर है - चाहे वो कॉसेप्ट के मामले में हो, एक्टिंग, गाने या वीएफएक्स के मामले में। वहीं, अभिनेत्री अंजना सिंह ने कहा कि इस फिल्म में काम करना मेरे लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं है। इक्कीसवी सदी में रह कर आपको नाग और सांपों वाली दुनिया में जा कर उस किरदार को निभाना किसी चैलेंज से कम नहीं है।
विज्ञापन


कई मायने मे ये फ़िल्म नायाब है बता दें कि इस फिल्म में बड़े पैमाने पर एनिमेशन और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है साथ ही अफ़्रीका के जंगलों में जा कर इसकी शूटिंग की गयी है ताकी फ़िल्म के सीन्स रीयल लगे । भोजपुरी इंडस्ट्री को यश कुमार के रूप में एक सुपर हीरो मिलने वाला है। हालांकि नागों की श्रृंखला में कई भोजपुरी फिल्में अब तक बन चुकी है, मगर उनमें तकनीकी तौर पर ‘नागराज’ बेस्ट है। वहीं, अभिनेता यश कुमार की मानें तो फिल्म ‘नागराज’ लोगों की सोच से उपर की फिल्म है। इसे हमने अलग और आकर्षक रूप से बनाने की कोशिश की है। हमने इसमें हॉलीवुड के तकनीशियन की मदद ली है, ताकि यह अन्य फिल्मों से काफी बेहतर लग सके। फिल्म में यश के अलावा अंजना सिंह,पायस पंडित ,सुशील सिंह,आनंद मोहन महत्वपूर्ण भूमिका मे नज़र आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed