फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indian Idol 12 makers cut Pawandeep Rajan Second Song From Episode Fans Lashes Out

इंडियन आइडल 12: मेकर्स ने पवनदीप की परफॉर्मेंस पर चलाई कैंची, भड़के यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

Sun, 13 Jun 2021 12:45 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 13 Jun 2021 12:45 PM IST
सार

इंडियन आइडल 12 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं ।

विज्ञापन
Indian Idol 12 makers cut Pawandeep Rajan Second Song From Episode Fans Lashes Out
पवनदीप राजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन आइडल 12 इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स अपनी आवाज के जादू से जज और दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। वहीं कई बार शो के मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जिसकी वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इंडियन आइडल का यह सीजन और विवाद साथ-साथ चल रहे हैं। इंडियन आइडल 12 के शनिवार के एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स ने शो के जज हिमेश रेशमिया को ट्रिब्यूट दिया गया। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट्सने हिमेश के गानें गाए। इस दौरान ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने हिमेश के दो या तीन गाने गाए। जबकि पवनदीप राजन ने सिर्फ एक ही गाना गाया।

विज्ञापन


वहीं, इससे पहले पवनदीप राजन ने सलमान खान सुपरहिट गाना तेरे नाम गाया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस ने इंडियन आइडल 12 के मेकर्स को एक बार फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। फैंस का कहना है कि 'इंडियन आइडल 12' के मेकर्स ने जानबूझकर पवनदीप राजन की परफॉर्मेंस पर कैची चलाई है।

विज्ञापन

Indian Idol 12 makers cut Pawandeep Rajan Second Song From Episode Fans Lashes Out
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

इसके साथ ही मेकर्स पवनदीप राजन के कमेंट्स भी कट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, इन लोगों को ये नहीं पता कि पवनदीप राजन की वजह से इंडियन आइडल 12 चल रहा है। बाकी सारे सिंगर्स तो केवल चिल्लाते हैं। यहां पढ़ें यूजर्स के कमेंट्स-
 

     

Indian Idol 12 makers cut Pawandeep Rajan Second Song From Episode Fans Lashes Out
हिमेश रेशमिया - फोटो : Instagram

इंडियन आइडल से कुछ समय तक गायब थे हिमेश रेशमिया
 इंडियन आइडल 12 गानों के साथ-साथ जज के सेट से गायब होने के कारण भी चर्चा में रहा। नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी तीनों ही वीकेंड एपिसोड में गायब थे, जिसने दर्शकों की चिंता काफी बढ़ा दी। तीनों जज के गायब होने के बाद अनु मलिक और गीतकार मनोज मुंतशिर ने जज की कुर्सी संभाली। हालांकि विशाल और नेहा शो में क्यों नजर नहीं आ रहे थे, इसकी वजह तो सबको पता लग गई, लेकिन हिमेश एपिसोडसे क्यों गायब हुए थे ये किसी को नहीं पता। फिलहाल हिमेश शो में वापस लौट आए हैं और अनु मलिक के साथ मिलकर शो जज कर रहे हैं। 

विज्ञापन

Indian Idol 12 makers cut Pawandeep Rajan Second Song From Episode Fans Lashes Out
हिमेश रेशमिया - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे हिमेश
इंडियन आइडल 12 के मंच पर किशोर कुमार के गाने गाना हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ को काफी भारी पड़ा। दरअसल एक पूरा एपिसोड किशोर कुमार को समर्पित किया गया था। सभी प्रतियोगियों ने किशोर कुमार के गाने गाए। जज ने भी किशोर कुमार के गाने अपनी आवाज में गाए, लेकिन हिमेश और नेहा का ये अंदाज प्रशंसकों को बिलकुल रास नहीं आया। दोनों को ही सोशल मीडिया पर किशोर कुमार के प्रशंसकों ने जमकर ट्रोल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed