{"_id":"60bfa76b1358533c727550ea","slug":"indian-descent-actor-in-singapore-fined-banned-from-driving-for-overspeeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर सिंगापुर में भारतीय मूल के अभिनेता पर जुर्माना, जानें सबकुछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर सिंगापुर में भारतीय मूल के अभिनेता पर जुर्माना, जानें सबकुछ
Tue, 08 Jun 2021 10:52 PM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:52 PM IST
सार
सिंगापुर में तेज रफ्तार से वाहन चलाने को लेकर भारतीय मूल के एक प्रसिद्ध अभिनेता पर 800 सिंगापुरी डॉलर (लगभग 44,000 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है और उनके तीन महीने तक गाड़ी चलाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
सिंगापुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगापुर में तेज रफ्तार से वाहन चलाने को लेकर भारतीय मूल के एक प्रसिद्ध अभिनेता पर 800 सिंगापुरी डॉलर (लगभग 44,000 रुपये) का जुर्माना लगाया गया है और उनके तीन महीने तक गाड़ी चलाने पर रोक लगा दी गई है।
मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। रिपोर्ट के अनुसार, 56 वर्षीय गुरमीत सिंह को सड़क यातायात अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया। वह 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति संबंधी सीमा वाली सड़क पर 131 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।
सिंह अभिनेता के अलावा प्रस्तोता भी हैं। चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार, गुरमीत सिंह विर्क चैंचल सिंह ने कहा कि उन्होंने थोड़ी देर के लिए गाड़ी तेज रफ्तार से चलायी थी। उन्होंने कहा कि वह लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाते हैं और गाड़ी से एक आवाज आ रही थी जिसकी जांच करने के लिए उन्होंने कुछ देर के लिए गाड़ी की गति तेज की थी।
विज्ञापन
अभियोजक ने अनुरोध किया कि उनके वाहन चलाने पर रोक लगा देनी चाहिए। अदालत ने उन पर तीन महीने तक गाड़ी चलाने से रोक लगा दी। सिंह ने हाल ही में कोविड-19 रोधी टीके के समर्थन में तैयार किए गए एक गीत में एक सिंगापुरी चीनी ठेकेदार ‘‘फुआ चू कांग’’ का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया।