Kamal Haasan-Manisha: वर्षों बाद फिर साथ दिखे कमल हासन-मनीषा कोइराला, फैंस ने सोशल मीडिया पर कर डाली यह मांग
कमल हासन जल्द ही इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में वह फिल्म के पहले भाग की अभिनेत्री रहीं मनीषा कोइराला के साथ दिखे। सोशल मीडिया पर फोटो सामने आने के बाद फैंस इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह भी पढ़ें- Triptii Dimri: नेशनल क्रश कहे जाने पर तृप्ति डिमरी ने रखी अपनी बात, कहा- मुझे दर्शकों की ओर से..
वर्षों बाद साथ दिखे कमल-मनीषा
यह फिल्म इंडियन का सीक्वल है जो 27 साल पहले रिलीज हुई थी। हाल ही में इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री मनीषा कोइराला को अभिनेता कमल हासन के साथ देखा गया। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें मनीषा ने खुद ही साझा की हैं। तस्वीर में अभिनेत्री ऑल वाइट लुक में नजर आ रही हैं। वहीं, कमल हासन ऑल ब्लैक लुक में दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ajay Devgn-Amitabh Bachchan: अजय देवगन ने की अमिताभ बच्चन की तारीफ, कहा, "वो बुद्धिमान हैं, क्योंकि.."
अभिनेत्री ने लिखा नोट
फोटो के साथ मनीषा ने कैप्शन में लिखा, "वह उन शानदार लोगों में से एक हैं, जिनके साथ मुझे काम करने का मौका मिला..किताबें और फिल्में और अब फैशन उनकी दुनिया है। उन्होंने अद्भुत पुस्तकों को पढ़ने के लिए सुझाव दिया है, जो किसी के दिमाग और आत्मा को बेहतर बनाती हैं .. जीवन पर उनकी अनूठी और गहरी टिप्पणियों ने मुझे दशकों पहले चकित कर दिया था .. उनकी सिनेमाई समझ अद्वितीय है .. मैं उनके साथ लंबे समय तक बातचीत कर सकती हूं या उन्हें घंटों बात करते हुए सुन सकती हूं .. आप जो कुछ भी करते हैं और या आप जो भी हैं उसके लिए कमल हासन जी आपको धन्यवाद। जब भी मैं आपसे मिलता हूं, आप मुझे आश्चर्यचकित कर देते हैं।"
फैंस दे रहे प्रतिक्रिया
इस तस्वीर के सामने आने के बाद प्रशंसकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। कई लोगों ने उन्हें एक साथ स्क्रीन पर फिर से देखने की इच्छा व्यक्त की। एक व्यक्ति ने लिखा, "आप दोनों को फिर से साथ देखना चाहता हूं। क्या हम कल्कि 2 या इंडियन 3 में यह उम्मीद कर सकते हैं?" एक अन्य ने लिखा, "आशा है कि आप इंडियन 2 में होंगी।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स दोनों की इस तस्वीर की जमकर सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Hardik-Natasha: जीत के बाद हार्दिक ने नताशा को किया वीडियो कॉल? अभिनेत्री को लेकर फैंस लगा रहे कई अटकलें