India Vs England: भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट, हार के बावजूद अथिया समेत कई सेलेब ने बढ़ाया टीम का उत्साह
IND vs ENG Celebs Reactions: भारत हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेट मैच 22 रनों से हार गया, लेकिन भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया। मैच को लेकर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी राय दी है और साथ ही टीम का उत्साह बढ़ाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सितारों ने टीम की जमकर तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। सोनू सूद ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "जडेजा, बुमराह, सिराज, आपने सिर्फ बल्लेबाजी नहीं की, बल्कि जज्बा दिखाया। स्कोरबोर्ड आपके दिल की ताकत नहीं दिखाता। सम्मान।"
Jadeja, Bumrah, Siraj
— sonu sood (@SonuSood) July 14, 2025
you didn’t just bat… you battled.
The scoreboard doesn’t show your heart.
Respect. 🇮🇳
भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच की एक खास तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "क्या शानदार मुकाबला था, अविश्वसनीय।"
सैयामी खेर ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की और ट्वीट किया, "हार से दुख हुआ, लेकिन हम बहुत करीब थे। जडेजा, बुमराह, सिराज और राहुल ने कमाल का जज्बा दिखाया। टेस्ट क्रिकेट वाकई शानदार है।"
Absolutely heartbroken. We came so, so close. What incredible character shown by Jadeja, Bumrah, and Siraj! And Rahul has been outstanding. Five incredible days of Test cricket, truly the best form of the game.#INDvsENG pic.twitter.com/uRwcwKqA2l
— Saiyami Kher (@SaiyamiKher) July 14, 2025
क्रिकेटर के एल राहुल के ससुर और अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने लिखा, "हर लड़ाई जीत में नहीं बदलती, लेकिन यह आपको परिभाषित करती है। युवा टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में हार के बावजूद दिल, जुनून और ताकत दिखाई। मुझे उनके धैर्य पर गर्व है।"
Not every battle ends in victory—but it’s the battle that defines you. It's about the fight you bring to the field.
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) July 14, 2025
The young Team India may have lost at Lord’s, but they showed heart, hunger, and what they're truly made of.
Proud of the grit.
सीरीज का अगला टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होगा। टॉस दोपहर 3:00 बजे और पहली गेंद 3:30 बजे फेंकी जाएगी। इस स्टेडियम में 19,000 दर्शक आ सकते हैं। खबर है कि जसप्रीत बुमराह शायद इस मैच में न खेलें।