World Cup Final: 2011 में भारत की जीत के गवाह बने बने थे ये सितारे, इस बार हौसला बढ़ाते दिखेंगे कई कलाकार
12 साल साल पहले वर्ल्ड कप का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया का नाता काफी पुराना है। देश में बड़ी संख्या में दोनों के प्रशंसक मौजूद हैं। इस विश्व कप में क्रिकेट की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसकी वजह है टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन। टीम इंडिया इस बार खिताब की प्रबल दावेदार है। अब तक भारतीय टीम अजेय रही है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इंडिया 2003 विश्व कप की हार का बदला लेना चाहेगी। गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहे इस मुकाबले को देखने के लिए कई नामी हस्तियां पहुंचने वाली हैं। नेताओं के साथ कई फिल्मी सितारे भी मैच का लुत्फ उठाने और भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टडियम में मौजूद रहेंगे।
बीसीसीआई के शेड्यूल के मुताबिक, पहले ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान गुजराती गायक आदित्य गढ़वी परफॉर्म करेंगे। वह अपने गाने - खलासी से एक सनसनी बन चुके हैं, जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती और जोनिता गांधी, नकाश अजीज, अकासा जोशी, तुषार जोशी और अमित मिश्रा जैसे गायक बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी हिट गाने प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं, प्रदर्शन के दौरान लगभग 500 डांसर के कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है। ये सभी लगभग एक लाख 30 हजार दर्शकों की भीड़ का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
12 साल साल पहले वर्ल्ड कप का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। देश के कई दिग्गज राजनेताओं के साथ फिल्मी स्टार्स भी इस रोमांचक मुकाबले के साक्षी बने थे। इतिहास बनते देखने के लिए बॉलीवुड भी स्टेडियम में उमड़ पड़ा था। विश्व कप फाइनल देखने के लिए रजनीकांत, आमिर खान, सैफ अली खान और सुनील शेट्टी जैसे सुपरस्टार्स पहुंचे थे, जबकि अन्य हस्तियों में मुकेश और नीता अंबानी शामिल थे।
इस बार भी आईसीसी विश्व कप फाइनल में उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों, नेताओं और पूर्व क्रिकेटरों के अलावा मनोरंजन इंडस्ट्री की प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल होंगी। अहमदाबाद में फाइनल में भाग लेने वाले मशहूर कलाकारों में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, कमल हासन, मोहनलाल, वेंकटेश, नागार्जुन और राम चरण जैसे लोकप्रिय नाम शामिल हैं।
Vicky kaushal: गोरखा रेजीमेंट के जवानों के साथ खुकरी डांस करते दिखे विक्की कौशल, साझा किया शानदार वीडियो