कंगना को लेकर बदला इस अभिनेता का नजरिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये सच है कि फिल्म क्वीन के बाद अभिनेत्री कंगना रानौत सचमुच में ही बॉलीवुड की क्वीन बन गई हैं। बड़े सितारे उनके साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं यही नहीं जो सितारे उनको पहले कम आंकते थे उनका भी नजरिया कंगना के प्रति एकदम से बदल गया है।
कहना गलत नहीं होगा कि कंगना बॉलीवुड में एक प्रतिभाशाली हीरोइन के तौर पर पहचान बना चुकी हैं। अब जानिए ये कौन सा कलाकार है जो कंगना की तारीफों के पुल बांधते हुए कह रहा है कि कंगना के प्रति उनका नजरिया बदल गया है।
कंगना के साथ कर रहे है पहली बार काम
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान 'कट्टी बट्टी' फिल्म में कंगना राणावत के साथ काम कर रहे हैं। वह कहते हैं कि खुद को निखारने के लिए प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना जरूरी होता है।
इमरान ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "मेरा मानना है कि आप और आपका काम तब ज्यादा सुधरता है जब आप प्रतिभाशाली व मेहनती लोगों के साथ काम करते हैं।"
'कट्टी बट्टी' इमरान और कंगना की साथ में पहली फिल्म होगी। इमरान ने कहा, "आपको प्रतिभावान और अपने काम में माहिर लोगों के साथ काम करना होगा, क्योंकि यह चीज आप में और ज्यादा मेहनत करने एवं अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आत्मविश्वास जगाती है।"