फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ileana shares pics after cutting fingers says it made her cry like a child

सोशल मीडिया: खाना बनाते वक्त कटी इलियाना डिक्रूज की अंगुलियां, दर्द से बच्चों की तरह रोने लगीं

Sat, 30 Oct 2021 08:52 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 30 Oct 2021 08:52 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की खाना बनाते वक्त अंगुलियां कट गई। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने एक सेल्फी साझा की, जिसमें उनकी दो अंगुलियों पर पट्टी बंधी हुई दिख रही थी।

विज्ञापन
Ileana shares pics after cutting fingers says it made her cry like a child
इलियाना डिक्रूज - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की खाना बनाते वक्त अंगुलियां कट गई। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ही अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने एक सेल्फी साझा की, जिसमें उनकी दो अंगुलियों पर पट्टी बंधी हुई दिख रही थी। सेल्फी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि अंगुली कटने से उन्हें इतना दर्द हुआ कि वह बच्चों की तरह रोने लगीं। उन्होंने लिखा कि दर्द ने उन्हें बच्चों की तरह रोने पर मजबूर किया। उन्होंने एक बूमरैंग वीडियो भी साझा किया और कहा कि इस तरह किचन में होने वाले एक्सीडेंट उनके लिए आम है।

विज्ञापन


इलियाना ने अपने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा, खाना बनाते वक्त मेरी दो अंगुलियां कट गई थीं। जिस कारण में बच्चों की तरह रोने लगीं। उन्होंने लिखा कि इन अंगुलियों पर पट्टी बांधना भी इतना आसान काम नहीं था। उन्होंने एक फॉलो अप पोस्ट में लिखा कि उनकी अंगुलियां कई बार कटी हैं। मुझे यह देखकर आश्चर्य है कि इतनी बार अंगुलियां कटने के बाद भई मेरी अंगुलियां बची हैं। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि रोने में शर्म की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


 

गौरतलब है कि शनिवार को इलियाना डिक्रूज को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी से बातचीत भी की। एक वीडियो में उन्होंने पैपराजी से सुरक्षित रहने के लिए कहा। दरअसल, उन्होंने एक पैपराजी से कहा कि मास्क ऊपर कर लो। इलियाना डिक्रूज ने सभी को दीपावली की भी शुभकामनाएं दीं। इस साल शुरुआत में एक इंटरव्यू में इलियाना ने बॉलीवुड में कम काम लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वह गलती से डरती हैं। इलियाना ने अपनी पहली ही फिल्म से  दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। वह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं।

इलियाना को उनके ग्लैमरस लुक के लिए भी जाना जाता है। वह ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed