जैकलीन फर्नांडीज से पाना है गिफ्ट तो भाग लीजिए कॉम्पिटिशन में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खुबसूरत हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज अपने फैंस को एक गिफ्ट देंगी। यह गिफ्ट उन फैंस को मिलेगा जो जैकलीन की आने वाली फिल्मों के बारे में सबसे ज्यादा जानता होगा।
जैकलीन फर्नांडीज बॉलीवुड में नंबर एक बनने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। उनकी पिछली फिल्मों ने जहां बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है वहीं उनकी एक्टिंग को भी सराहा गया है। इसको लेकर उनके फैंस में जबर्दस्त क्रेज है। इसी को लेकर उन्होंने यह कॉम्पिटिशन अनाउंस किया है। इसकी पूरी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।
जीतने वाले फैंस को मिलेगा जैकलीन के हाथ का स्पेशल गिफ्ट
जैकलीन फर्नांडीज इस कॉम्पिटिशन में जीतने वाले को एक खास गिफ्ट भी देने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने सलमान खान की तरह मेहनत करके एक स्पेशल स्केच पेंटिंग तैयार की है।
खबर है कि जैकलीन ने खुद इसे बनाया है। बस फैंस को उनके अपकमिंग मूवी के कैरक्टर के बारे में बताना होगा। जो सबसे ज्यादा जानकारी जैकलीन की आने वाली फिल्म के बारे में देगा, उसे यह गिफ्ट जैकलीन के हाथों से मिल जाएगा।