{"_id":"5e78c1ea8ebc3e76cc27b331","slug":"idris-elba-wife-sabrina-dhowre-elba-tested-positive-for-the-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की देखभाल करते हुए कोरोना पॉजिटिव हुईं सबरीना धोवरे एल्बा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पति की देखभाल करते हुए कोरोना पॉजिटिव हुईं सबरीना धोवरे एल्बा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Mon, 23 Mar 2020 07:41 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 23 Mar 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
idris elba with Sabrina Dhowre
- फोटो : social media
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए नई दिल्ली, राजस्थान और पंजाब जैसे शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। दुनिया भर में तीन लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और करीब 14,600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
हॉलीवुड एक्टर इदरिस एल्बा के बाद उनकी पत्नी सबरीना धोवरे एल्बा भी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई हैं। इदरिस एल्बा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की पुष्टि की थी कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पति की देखभाल करते हुए सबरीना धोवरे एल्बा भी कोरोना पॉजिटिव हो गईं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव दरअसल, इदरिस एल्बा ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था लेकिन उनकी वाइफ सबरीना धोवरे एल्बा उनकी देखभाल करने के लिए उनके पास थीं और अब वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन
इदरिस एल्बा ने ट्वीट कर लिखा था, 'आज सुबह मुझे सुबह पता चला कि मैं Covid 19 पॉजिटिव हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझे अभी तक कोई लक्षण महसूस नहीं हुए हैं। मैं आइसोलेट हूं। घबराने की जरूरत नहीं, मैं अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट देता रहूंगा।'
दोनों ने पिछले साल 26 अप्रैल को शादी कर ली थी। इन दोनों ने मोरक्को के एक होटल में दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच शादी रचाई थी।
This morning I tested positive for Covid 19. I feel ok, I have no symptoms so far but have been isolated since I found out about my possible exposure to the virus. Stay home people and be pragmatic. I will keep you updated on how I’m doing 👊🏾👊🏾 No panic. pic.twitter.com/Lg7HVMZglZ
— Idris Elba (@idriselba) March 16, 2020