फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Idris Elba Wife Sabrina Dhowre-Elba tested positive for the coronavirus

पति की देखभाल करते हुए कोरोना पॉजिटिव हुईं सबरीना धोवरे एल्बा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Mon, 23 Mar 2020 07:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 23 Mar 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Idris Elba Wife Sabrina Dhowre-Elba tested positive for the coronavirus
idris elba with Sabrina Dhowre - फोटो : social media

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए नई दिल्ली, राजस्थान और पंजाब जैसे शहरों में कर्फ्यू लगा दिया है। दुनिया भर में तीन लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और करीब 14,600 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


हॉलीवुड एक्टर इदरिस एल्बा के बाद उनकी पत्नी सबरीना धोवरे एल्बा भी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई हैं। इदरिस एल्बा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की पुष्टि की थी कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पति की देखभाल करते हुए सबरीना धोवरे एल्बा भी कोरोना पॉजिटिव हो गईं।
विज्ञापन


कोरोना पॉजिटिव दरअसल, इदरिस एल्बा ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था लेकिन उनकी वाइफ सबरीना धोवरे एल्बा उनकी देखभाल करने के लिए उनके पास थीं और अब वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इदरिस एल्बा ने ट्वीट कर लिखा था, 'आज सुबह मुझे सुबह पता चला कि मैं Covid 19 पॉजिटिव हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझे अभी तक कोई लक्षण महसूस नहीं हुए हैं। मैं आइसोलेट हूं। घबराने की जरूरत नहीं, मैं अपनी हेल्थ के बारे में अपडेट देता रहूंगा।'


दोनों ने पिछले साल 26 अप्रैल को शादी कर ली थी। इन दोनों ने मोरक्को के एक होटल में दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच शादी रचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed