{"_id":"69be1caefbbf21c9ab08aedc","slug":"ibrahim-ali-khan-rumored-girlfriend-palak-tiwari-spot-together-with-sara-ali-khan-2026-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इब्राहिम अली खान ने छिपाया चेहरा, रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक के संग डेट पर दिखे; बहन सारा अली खान भी साथ नजर आईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इब्राहिम अली खान ने छिपाया चेहरा, रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक के संग डेट पर दिखे; बहन सारा अली खान भी साथ नजर आईं
Sat, 21 Mar 2026 09:51 AM IST
Poonam Kandari
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Sat, 21 Mar 2026 09:51 AM IST
सार
Ibrahim Ali Khan And Girlfriend Palak Tiwari: इन दिनों इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी को अक्सर साथ देखा जाता है। हाल ही में जब इब्राहिम अली को पलक के साथ देखा गया तो वह चेहरा छिपाते दिखे। देखें वायरल वीडियो।
विज्ञापन
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान साथ दिखे
- फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विस्तार
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपने करियर से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों उनका नाम एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को साथ देखा गया लेकिन इब्राहिम पैपराजी से बचते नजर आए। इस दौरान इब्राहिम और पलक के साथ सारा अली खान भी मौजूद थीं। वह पैपराजी काे देखकर बस मुस्कुरा दीं।
विज्ञापन
इब्राहिम ने मास्क से चेहरा छिपाया
वायरल वीडियो में इब्राहिम अली खान, सारा अली खान और पलक तिवारी को एक साथ देखा गया। तीनों साथ में क्वालिटी टाइम गुजारने के लिए साथ आए थे। बाद में जब पैपराजी ने इनकी फोटो क्लिक करनी चाही तो इब्राहिम बचते दिखे। वह मास्क पहने पैपराजी के सामने आए। लेकिन पलक और सारा आराम से फोटो क्लिक करवाती दिखीं।
विज्ञापन
पलक इब्राहिम और सारा के साथ एक गाड़ी में घर लौटीं
आगे वीडियो में नजर आ रहा है कि पलक तिवारी, सारा और इब्राहिम के साथ ही गाड़ी में बैठकर घर की तरफ लौटी हैं। गाड़ी में भी इब्राहिम ने अपना मास्क नहीं उतारा था। ऐसा लगता है कि वह नहीं चाहते थे कि पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करें।
विज्ञापन
View this post on Instagram
इब्राहिम अली खान करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं?
पिछले साल ‘नादानियां’ से इब्राहिम अली खान ने एक्टिंग में डेब्यू किया था, इसके बाद उनकी फिल्म ‘सरजमीन’ रिलीज हुई। इस साल वह एक फिल्म ‘दिलेर’ कर रहे हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन