कौन पहनता है प्रियंका चोपड़ा के 'पुराने कपड़े'?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन बार्बी हांडा उर्फ मनारा को लेकर बहुत उत्साह न दिखाया हो लेकिन मनारा खुद को प्रियंका चोपड़ा के काफी करीब दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही मनारा ने प्रियंका से नजदीकी को साबित करने वाला एक अजीब बयान दिया है।
मनारा ने कहा कि मैं अपनी दोनों बहनों प्रियंका और परिणिती के बहुत करीब हूं। मैं प्रियंका के इतने करीब हूं कि उनके किसी भी तरह के पुराने कपड़े भी पहन लेती हूं। मनारा की फिल्म 'जिद' 28 नवंबर को रिलीज हो रही है। वे परिणीति और प्रियंका चोपड़ा की बुआ की बेटी हैं।
शूटिंग में गईं थीं डर
हाल ही में फिल्म की शूटिंग के समय जब मनारा को एक मगरमच्छ के साथ सीन शूट करना था, तो उसने मनारा के पसीने छुटा दिए। सीन में मनारा को उस छोटे मगरमछ को अपने हाथों में थामे रखना था लेकिन वह मगरमछ इतना चुलबुला था की वह एक जगह पर स्थिर नहीं था। हमेशा अपनी जगह से हिल जाता उसे संभालने के चक्कर में मनारा भी हिल जाती थी।
24 बार विफल होने के बाद 25 वें शॉट में मनारा ने इसे ओके किया। लेकिन साथ ही मगरमछ के नाख़ून और सख्त त्वचा के कारण मनारा के हाथों पर निशान और जख्म भी बन थे, क्योंकि उसे 25 रीटेक के दौरान मगरमच्छ को उठाना पड़ा था।