फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   I T Raid seizes assets worth Rs 11 Crore From Karnataka film industry entities

कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री में आयकर विभाग का छापा, KGF एक्टर यश समेत 4 सुपरस्टार्स की संपत्ति पर नजर

Mon, 07 Jan 2019 08:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 07 Jan 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
I T Raid seizes assets worth Rs 11 Crore From Karnataka film industry entities

आयकर विभाग की तरफ से कर्नाटक में तीन से पांच जनवरी तक हुई छापेमारी में 11 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री के 4 सुपरस्टार्स की संपत्ति भी जब्त करने की खबर है।

विज्ञापन


इन चार सुपरस्टारों में शिवाराज कुमार, पुनीत कुमार, सुदीप और KGF एक्टर यश शामिल हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म KGF ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा कमाया है जिसके चलते फिल्म अभिनेता यश और उनके निर्माता विजय के वित्तीय लेनदेनदारियों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन फिल्म निर्माताओं रॉकलिन, वेंकटेश, सी.आर. मनोहर और बी. विजय किरागांधूर के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई हैं। अभिनेताओं और निर्माताओं को पहले वारंट जारी किए जाने के बाद आयकर अधिनियम 1961 की धारा 132 के तहत तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त संपत्ति में 2.85 करोड़ रुपये नकदी और 25.3 किलोग्राम सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। आयकर विभाग ने बताया कि तलाशी के दौरान पाए गए दोष सिद्ध करने वाले साक्ष्यों के अनुसार, आयकर चूककर्ताओं ने 109 करोड़ रुपये की आय का लेखा-जोखा पेश नहीं किया। कई मसलों के साक्ष्य मिले हैं, लेकिन किसी ने स्वीकार नहीं किया है। गुप्त आय के बारे में पता चलने पर यह आंकड़ा बहुत ज्यादा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed