फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   hritik feels infrastructure should me reviewed for differently abled people

अब मल्टीप्लेक्स बनाएंगे ऋतिक रोशन, इन खास लोगों की होगी एंट्री

Tue, 09 May 2017 12:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Tue, 09 May 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
hritik feels infrastructure should me reviewed for differently abled people
ऋतिक रोशन
जनवरी में आई ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' में उन्होने एक अंधे की भूमिका निभाई थी। इस रोल के लिए उन्होनें काफी तारीफे बटोरी थीं। तभी से ऋतिक रोशन को कई बार दिव्यांगों के लिए बातें करते सुना गया। हाल में ऋतिक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वो दिव्यांगो के लिए कुछ करना चाहते हैं।
विज्ञापन


ऋतिक ऐसे लोगों के लिए अच्छे इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्रमोट करना चाहते हैं ताकि उन्हें पब्लिक प्लेस पर परेशानी ना हो। वो भी आम लोगों की तरह अपनी जिंदगी जी सकें। इसके लिए वो एक मल्टीप्लेक्स बनाएंगे जिसमें दिव्यांगो के लिए कुछ खास सुविधाएं रखी जाएंगी। 
विज्ञापन


इस मुद्दे पर बात करते हुए ऋतिक ने कहा, "काबिल में अपने किरदार को निभाने के बाद मुझे महसूस हुआ कि वो जिस तरह की चुनौतियों का सामने करते हैं। मुझे ऐसे लोगों से एक जुड़ाव हो गया। एक चीज जो मेरे दिमाग में आती है वो है इन लोगो के लिए पब्लिक प्लेस पर कुछ सुविधाएं होनी चाहिए, लोकिन मैं हैरान हूं कि अभी तक ऐसा कुछ नहीं किया गया है और ऐसे हालात तब हैं जब हमारे देश में लगभग 2 करोड़ लोगो दिव्यांग हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतिक ने बताया कि अगर वो इन लोगों के कुछ कर सकते हैं तो जरूर करेंगे। साथ ही उन्होने ये भी बताया कि अभी तक की सब फिल्में में काबिल में मेरा सबसे अलग अनुभव रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed