{"_id":"c5287505a657b1bc28645b35274a9894","slug":"hrithik-s-father-meets-sussanne","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजैन से मिलेंगे ऋतिक रोशन के बाप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुजैन से मिलेंगे ऋतिक रोशन के बाप
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Sat, 01 Mar 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजैन खान, ऋतिक रोशन की जिंदगी में फिर से वापस आ जाएं इसके हरसंभव प्रयास होने शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
यह तो आपको पता ही होगा कि ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान अब अलग-अलग रह रहीं हैं। इन दोनों ने ही अपने तलाक की घोषण कर दी है।
हालांकि कानूनी तौर पर यह दोनों अभी अलग नहीं हुए हैं। अब खबरें इनके संबंध को बचाए रखने के लिए होनी वाली कोशिशों की आने लगी हैं।
खबर आ रही है कि ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन सुजैन खान से मिलने के लिए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात के पीछे की कोशिश यही है कि यह संबंध बना रहे।
यह यह बिखराव हुआ था तो उसके कई कारणों में से एक कारण सुजैन खान की ऋतिक रोशन के माता-पिता के साथ खटपट भी मानी जाती रही है।
अब देखना यह है कि इस मुलाकात के कुछ मायने निकलते हैं या नहीं।