अगले साल फिर होगी ऋतिक की दूसरी शादी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन सुजैन खान से तलाक लेने के बाद अब सिंगल हैं। बॉलीवुड में इन दिनों उनकी दूसरी शादी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। दरअसल एक टैरो कार्ड रीडर ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो सालों के अंदर ऋतिक फिर से शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
बॉलीवुड सितारों का भविष्य बताने के लिए मशहूर टैरो एक्सपर्ट श्रद्धा सल्ला के अनुसार, ऋतिक के कार्ड्स में दूसरी शादी के योग हैं। टैरो में ऋतिक के लिए कुछ इस तरह की बातें सामने आईं।
उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को जन्में ऋतिक पर सूर्य का खास प्रभाव है और उन्होंने हमेशा उज्ज्वल गुणों को साबित किया है। आने वाले जन्मदिन पर वे 41वें साल में प्रवेश करेंगे और इसमें मरक्यूरी का प्रभाव है जो कि उनका डेस्टिनी नंबर भी है।
दिख रहे हैँ शादी में योग
इसलिए इस साल काफी ग्रोथ देखने को मिलेगी और कार्ड्स में एक नई शुरुआत दिख रही है। इसके अलावा, ऋतिक के कार्ड्स में अगले दो साल में शादी के योग दिख रहे हैं। एक बार फिर इस रिश्ते में बंधने का डर उनके रास्ते में आ सकता है।
टैरो की सलाह है कि सीधे हाथ की छोटी उंगली में एमरल्ड पहनने से 2015 में सभी मामलों में उनका लक सुधरेगा। बताते चलें, ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी एक खास पहचान बनाने वाले ज्योतिषी बेजान दारुवाला भी कह चुके हैं कि ऋतिक की जिंदगी में आगे जाकर टर्निंग पॉइंट आएगा और 2015 के अंत में वह संभवतः दूसरी शादी कर सकते हैं।
लड़कियां आ भी रही हैं जीवन में
इधर, ऋतिक की बात करें तो सुजैन से तलाक के बाद वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। पहले पार्टियों और शोर-शराबे से दूर रहने वाले जूनियर रोशन अब बिंदास जीवन जीने लगे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'बैंग बैंग' को जब जबरदस्त कामयाबी मिली थी तो उन्हें लगातार पार्टी और मौज-मस्ती करते देखा गया था। नई-नई हसीनाओं के साथ भी दिख रहे हैं।
पिछले दिनों वह ईशा गुप्ता के साथ पार्टी करते नजर आए थे तो नर्गिस फाखरी के साथ एक रेस्तरां में देखे गए थे। ऋतिक के करीबियों की मानें तो वे तलाक के बाद पूरी तरह से बदल गए हैं। उनका ‘सिंगल’ होना अब हसीनाओं को उनकी तरफ आकर्षित कर रहा है। अब देखना यह है कि कौन होगी वो लड़की जो ऋतिक की वीरान हुई जिंदगी को रोशन करेगी?