फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan celebrates younger son Hridaan 18th birthday with heartfelt poem

ऋतिक रोशन ने खास कविता के जरिए अपने बेटे ऋदान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'मुझे तुम पर गर्व है...'

Fri, 01 May 2026 08:09 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 01 May 2026 08:09 PM IST
सार

Hrithik Roshan Son Hridhan Roshan Birthday: ऋतिक रोशन ने आज अपने बेटे ऋदान रोशन को 18वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। ऋतिक ने अपने बेटे ऋदान के लिए एक खास कविता शेयर की है।
 

विज्ञापन
Hrithik Roshan celebrates younger son Hridaan 18th birthday with heartfelt poem
ऋदान और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपने छोटे बेटे ऋदान के 18 साल के होने पर एक बेहद प्यारा संदेश साझा किया है। ऋतिक ने बेटे ऋदान को जन्मदिन पर एक खास कविता के जरिए अपने दिल की बात को बयां किया है।

विज्ञापन

ऋतिक का पोस्ट
ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर ऋदान की एक पुरानी तस्वीर के साथ अपने दिल की बात लिखी। ऋतिक ने ऋदान की एक मोशन तस्वीर शेयर की और इसी के साथ एक प्यारी कविता लिखी। ऋतिक ने लिखा, 'मुझे तुम पर गर्व है कि तुम इतनी सहजता से अपनी भावनाओं को बयां करते हो।'

View this post on Instagram

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)


विज्ञापन
विज्ञापन

ऋतिक की खास कविता
ऋतिक ने बताया कि उन्होंने यह कविता साल 2021 में बेटे ऋदान के लिए लिखी थी, लेकिन यह आज भी उतनी ही सही बैठती है। ऋतिक ने लिखा कि उन्हें अपने बेटे की संवेदनशीलता और उसकी मजबूती पर बहुत गर्व है। बेटे के लिए ऋतिक की खास कविता में उन्होंने लिखा, 'ऋदान बाहर से शांत दिखते हैं, लेकिन अंदर से बहुत मजबूत और अडिग हैं।' उन्होंने ऋदान को एक ऐसा योद्धा बताया, जो शोर नहीं मचाता बल्कि जागरूक और स्थिर रहता है।'

विज्ञापन

ऋदान के जन्मदिन पर मां और दादी ने दी शुभकामनाएं
ऋदान के इस खास दिन पर परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अपना प्यार लुटाया। मां सुजैन खान ने ऋदान के बचपन से लेकर अब तक की यादों का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने ऋदान को 'रोशन दिल वाला' बताया और उनका स्वागत बड़ों की दुनिया में किया।
  • ऋतिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद और ऋतिक की मां और ऋदान की दादी पिंकी रोशन ने भी इस कविता की तारीफ की और ऋदान को जन्मदिन की बधाई दी।
  • ऋतिक और सुजैन साल 2014 में अलग हो गए थे, लेकिन अपने दोनों बेटों- ऋहान और ऋदान की परवरिश वे आज भी मिलकर बहुत अच्छे तरीके से कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)



 

ऋतिक रोशन का वर्कफ्रंट
ऋतिक रोशन फिल्म 'कृष 4' में अभिनय के साथ निर्देशन भी करेंगे। इसके अलावा ऋतिक बतौर निर्माता ओटोटी पर डेब्यू करने वाले हैं। वह ओटीटी पर अपनी फिल्म 'स्टॉर्म' लेकर आ रहे हैं। स्टॉर्म' का निर्देशन अजीतपाल सिंह कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: राधिका मदान के जन्मदिन पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने लिखा खास संदेश, बताया अभिनेत्री को 'क्वीन ऑफ हार्ट्स'..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed