{"_id":"63a6bd66c58c136d92570804","slug":"hrithik-roshan-became-santa-claus-fighter-film-set-distributed-gifts-assam-air-base-officials-on-christmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: पायलट की जगह सेंटा क्लॉज बने ऋतिक रोशन, सेना के अधिकारियों को बांटे तोहफे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: पायलट की जगह सेंटा क्लॉज बने ऋतिक रोशन, सेना के अधिकारियों को बांटे तोहफे
Sat, 24 Dec 2022 05:28 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:28 PM IST
सार
ऋतिक रोशन ने फाइटर फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग असम के एयरबेस में की है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने के बाद ऋतिक ने टीम के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। इस दौरान अभिनेता सांता क्लॉज की पोशाक पहन कर वहां पर मौजूद अधिकारियों को गिफ्ट के तौर जिम की मशीनें दी।
विज्ञापन
Hrithik Roshan
- फोटो : social media
विस्तार
ऋतिक रोशन और अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग असम के तेजपुर में हो रही है। वहीं, क्रिसमस के मद्देनजर फाइटर फिल्म के मेकर्स ने भी ऋतिक रोशन के साथ यह त्योहार सेलिब्रेट किया। उन्होंने असम एयरबेस के अधिकारियों को जिम का सामान तोहफे के रूप में दिया।
विज्ञापन
जिम की मशीनें बांटीं
ऋतिक रोशन ने फाइटर फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग असम के एयरबेस में की। शूटिंग के बाद ऋतिक ने टीम के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनकर वहां पर मौजूद अधिकारियों को जिम की मशीनें तोहफे में दीं, जिनमें लेट पुल डाउन, लेग एक्सटेंशन, रोलिंग मशीन, स्क्वाट रैक और लेग प्रेस आदि मशीनें शामिल थीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- उर्फी की बहन निकलीं अनन्या, फोटो देख रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
14 नवंबर को शेयर की थी तस्वीर
इससे पहले 14 नवंबर को ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करके फिल्म की शूटिंग को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही फाइटर फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले मेकर्स ने फस्ट लुक रिलीज किया था। इसमें दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन एक साथ नजर आए थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी को देखने के लिए दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म के फर्स्ट लुक में फाइटर प्लेन आसमान में उड़ते दिखे थे।
ये भी पढ़ें- 'अवतार 2' हिट तो बॉक्स ऑफिस पर 'सर्कस' कितना फिट?
ऋतिक-दीपिका फाइटर पायलट के रोल में आएंगे नजर
फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अनिल कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी की बात की जाए तो इसमें दोनों कलाकार भारतीय वायु सेना में फाइटर पायलट के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, अनिल कपूर वॉर स्टार के संरक्षक में दिखाई देंगे।
25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में तैयार किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है। इस फिल्म को 30 सितंबर 2023 को रिलीज किया जाना था, जिसे बदलकर 25 जनवरी 2024 कर दिया गया है।