{"_id":"5b956c1a867a55013270e8bb","slug":"hrithik-is-editing-super-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सुपर 30' को एडिट कर रहे ऋतिक, पहले ऐसा करके दे चुके हैं सुपर फ्लॉप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सुपर 30' को एडिट कर रहे ऋतिक, पहले ऐसा करके दे चुके हैं सुपर फ्लॉप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
super 30
- फोटो : अमर उजाला
तमाम बड़े सितारे अपनी फिल्मों की एडिंटिंग में भी खूब हस्तक्षेप करते हैं। खबर है कि ऋतिक इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'सुपर 30' के संपादन में एडिटर को समझा रहे हैं कि क्या करना है, क्या नहीं। फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन दौर में है और ऋतिक एडिटिंग रूम में। खबरों के मुताबिक फिल्म के एडिटर के साथ ऋतिक ही तय कर रहे हैं कि 'सुपर 30' में क्या रखना है और क्या नहीं।
विज्ञापन
ऋतिक की देखरेख में यह कट तैयार होने के बाद ही निर्देशक विकास बहल उस पर काम करेंगे। यह पहला मौका नहीं है जब ऋतिक को फिल्म की एडिटिंग में फैसले लेते देखा जा रहा है। 'काइट्स' के वक्त भी निर्देशक अनुराग बसु और एडिटर अकीव अली के बाद निर्माता राकेश रोशन ने फिल्म में अपने हिसाब से काट-छांट कराई थी। यह सब होने के बाद अंत में ऋतिक पहुंचे थे और उन्होंने कई हिस्सों को री-एडिट कराया था। वह फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन