फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   How many hours bollywood Stars working

रोज कितने घंटे काम करते हैं बॉलीवुड के नामी सितारे, जानें

Tue, 01 Dec 2015 06:54 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
How many hours bollywood Stars working

हर पेशेवर की आम शिकायत होती है कि काम के चलते खुद और परिवार के लिए वक्त नहीं मिलता। लेकिन 24 घंटे व्यस्त रहने वाली ग्लैमर इंडस्ट्री की हस्तियों को कभी ये शिकायत नहीं रहती कि उनके काम के घंटे ज्यादा हैं।

विज्ञापन


हाल ही में स्वीडन ने काम के घंटे घटाकर 6 घंटे कर दिया और लंदन में भी यह प्रस्ताव रखा गया कि काम पर यात्रा के घंटों को भी काम के घंटों के रूप में गिना जाए। क्योंकि अधिक देर तक काम करने से उत्पादन क्षमता में गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन बॉलीवुड इडस्ट्री इसको गलत साबित कर रही है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि वह हर रोज कितना काम करती हैं। यही नहीं, इन दिनों सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले अभिनेता-अभिनेत्री अक्षय कुमार, शाहरुख खान, सलमान खान, अलिया भट्ट भी काम के घंटों को लेकर कोई शिकायत करते नहीं मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे की स्लाइडों में जानिए, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय जैसी हस्तियां रोज कितने घंटे काम करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

How many hours bollywood Stars working

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पास आजकल अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए समय की कमी पड़ रही है। वह लगातार समय की कमी से जूझ रही हैं। ले‌किन यह सोचना की काम कितना है, वह यह सोच रही हैं कि समय इतना कम क्यों हैं। वह चाहती हैं कि उन्हें एक दिन में 24 के बजाय और ज्यादा घंटे मिले; ताकि वह और काम कर पाएं।

अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस के एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि वह एक दिन में 16-16 घंटे काम कर रही हैं। वह आगे जोड़ती हैं कि वह जो भी काम कर रही हैं, उस पर उन्हें गर्व है। वह बताती हैं कि वह शारीरिक रूप से काफी थकी हुई हूं। लेकिन उनकी मां कहती हैं कि जब आप जवान होते हो तो आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए। अपनी मां के इस वाक्य को उन्होंने सूत्र वाक्य बना रखा है।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के अलावा अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। जितनी जबर्दस्त उपस्थिति उन्होंने विदेश में जाकर दर्ज कराई है, इतने बड़े स्तर पर किसी बॉलीवुड ह‌स्ती ने पहले नहीं दर्ज कराई थी। इसके अलावा वह बॉलीवुड में भी उतनी ही सक्रिय हैं।

आगामी 18 दिसंबर को उनकी फिल्म बाजीराव मस्तानी रिलीज होने जा रही है। आगे की स्लाइड में जानिए, शाहरुख खान कितने घंटे काम करते हैं। वह इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा काम करने वालों में शीर्ष पर हैं।

शाहरुख खान

How many hours bollywood Stars working

बादशाह खान सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।

एक आईपीएल टीम के मालिक शाहरुख खान के पास फिल्म निर्माण कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का काम भी है और फिर वो टीवी शो भी करते हैं। ऐसे में शाहरुख 'वर्क बैलेंस' कैसे बनाते हैं?

बीबीसी के मुताबिक शाहरुख कहते हैं, "मैं सोता बहुत कम हूं क्योंकि मुझे ब्रांड 'शाहरुख' के लिए काम करना होता है। आम लोगों के पास 12 घंटे काम के और 12 घंटे सोने के होते हैं लेकिन मेरे पास 20 से 21 घंटे काम के लिए होते हैं।"

अक्षय कुमार

How many hours bollywood Stars working

अभिनेता अक्षय कुमार बेहद अनुशासित जीवन जीते हैं। अक्षय कहते हैं, "आजकल फिल्मों में काम करने के साथ आपको उनका प्रमोशन भी करना होता है। ऐसे में हमें भी ज्यादा घंटे काम के लिए निकालने पड़ते हैं।"

लेकिन फिटनेस फ्रीक अक्षय का काम का पसंदीदा समय सुबह है और ऐसे में वो कोशिश करते हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा काम सुबह के घंटों में ही निपटा लें। बीसीसी एक बार बातचीत में वो कहते हैं, "मैं सुबह 5 बजे भी इंटरव्यू दे चुका हूं, इससे आप दिनभर के लिए फ्री हो जाते हो और बाद के ट्रैफिक से भी बच जाते हो।"

अक्षय बताते हैं कि वो हर 6 महीने में परिवार के साथ 15 से 20 दिन की छुट्टी पर जाते हैं। उल्लेखनीय है कि अक्षय इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्में करने वाले अभिनेताओं में सबसे आगे हैं। वह साल में तीन से चार फिल्में करते हैं। इस साल उनकी ब्रदर्स, गब्बर इज बैक, बेबी, सिंह इज ब्लिंग आ चुकी हैं।

सलमान खान

How many hours bollywood Stars working

सलमान कहते हैं, "मैं परिवार और दोस्तों के साथ फिल्में करता हूं और इसके चलते मुझे कभी परिवार और दोस्तों की कमी महसूस नहीं होती।"

सलमान शूटिंग शेड्यूल पूरा हो जाने के बाद घर पहुंचते हैं और अपने करीबियों के साथ समय बिताते हैं।

बीबीसी एक रिपोर्ट के मुताबिक खाली समय में सलमान का पसंदीदा शौक ट्वीट करना है। सलमान कहते हैं, "ये मुझे शूटिंग के दौरान भी मेरे चाहने वालों और दोस्तों से जोड़े रखता है।"

आलिया भट्ट

How many hours bollywood Stars working

22 वर्षीया इस अभिनेत्री को वर्क लाइफ बैलेंस की कोई शिकायत नहीं। आलिया कहती हैं, "अभी तो मैं यंग हूं, यही मेरी उम्र है काम करने की और अभी तो मैं बहुत व्यस्त रहना चाहती हूं।"

आलिया को अभी परिवार के लिए समय की चिंता नहीं है क्योंकि वो जो काम कर रही हैं वो उनके लिए अद्भुत है।

वो कहती हैं, "हां मुझे एक फायदा है कि मेरे दोस्त इसी इंडस्ट्री से हैं तो मुझे अकेलापन नहीं लगता।"

ऐश्वर्या राय

How many hours bollywood Stars working

पांच साल बाद सिनेमा के पर्दे पर वापसी कर रही ऐश्वर्या राय के अनुसार, काम और परिवार में बैलेंस बनाना जरूरी है और वो इसका ध्यान रखती हैं।

वो कहती हैं, "मैं बेटी अराध्या और परिवार को पूरा समय देती हूं और मुझे हमेशा कैमरा, सोशल मीडिया या चर्चा में रहना जरूरी नहीं लगता।"

ऐश्वर्या कहती हैं, "ये हमें तय करना होता है कि किसे समय मिले किसे नहीं और कौन हमारे लिए ज्यादा जरूरी है।"

वहीं अभिनेता इरफान खान कहते हैं कि परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल है और कई बार उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं लेकिन ये शो बिजनेस है और यहां का यही दस्तूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed