{"_id":"67696a65fff747c1190555d2","slug":"honey-singh-told-about-bipolar-disorder-documentary-my-father-did-a-lot-for-me-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honey Singh: हनी सिंह ने बताई डाक्यमेट्री की बात, 'मेरे पिता ने मेरे लिए बहुत कुछ किया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Honey Singh: हनी सिंह ने बताई डाक्यमेट्री की बात, 'मेरे पिता ने मेरे लिए बहुत कुछ किया'
Mon, 23 Dec 2024 07:36 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 23 Dec 2024 07:36 PM IST
सार
हनी सिंह ने अपनी डाक्यूमेंट्री में अपने पिता और घरवालों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि जब वे परेशान थे, उनके पिता ने उनका साथ दिया।
विज्ञापन
हनी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनी सिंह ने हाल ही में अपनी डाक्यूमेंट्री में नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य के साथ अपने संघर्ष की एक झलक दिखाई हैं। अपनी डाक्यूमेंट्री में ब्लू आइज गाने को लेकर वे रो पड़े। बताया कि कैसे उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित होने के बाद मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए गाना छोड़ना पड़ा। साथ ही उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को भी याद किया है।
विज्ञापन
हनी सिंह को खुद आती थी शर्म
हनी सिंह ने बताया, "एक युवा घर पर बैठा रहता है और दोपहर के 12:30 बजे तक सोता रहता है। इस बीच, पापा काम पर चले जाते हैं और वापस आते हैं। जब वे मुझे देखते और हमारी आंखें मिलतीं, तो मुझे बहुत शर्म आती कि मैं कमा नहीं रहा हूं और मेरे पिता को इस उम्र में काम करना पड़ रहा है।"

पिता ने दिया बुरे समय में साथ
हनी सिंह ने कहा, जब मैंने 2-2.5 साल काम नहीं किया तो वो समय बहुत कठिन गुजरा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। मैं उनके लिए कुछ नहीं कर सका।मैं घर पर शांत नहीं बैठ सकता हूं। उन्होंने कहा कि जो भी डाक्यूमेंट्री देख रहे हैं। वे अपने माता पिता की देखभाल करें, वो एक बार गए तो वापस नहीं आएंगे।

तलाक के बाद बेहतर हुई हालत
अभिनेता की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी शादी वर्ष 2011 में शालिनी तलवार से हुई। हालांकि, अब ये जोड़ी शादीशुदा जीवन में नहीं है और 2022 में इनका तलाक हो गया था। दोनों का तलाक मीडिया की खूब सुर्खियों मे रहा। उन्होंने अपनी शादी को लेकर कहा, 'मेरी दवाई कम हुई और तलाक के बाद मैं ठीक हुआ'। एक्टर ने यह भी कहा कि जब दोनों के रास्ते अलग हो गए तो उनकी सेहत भी पहले से बेहतर होने लगी।